मूंगफली की फसल में लगे पत्ती धब्बा रोग को 100 % जड़ से खत्म कर देगी ये चीज, रोग का प्रभाव दिखते ही तुरंत करें छिड़काव, जानिए नाम

On: Thursday, September 11, 2025 1:00 PM
मूंगफली की फसल में लगे पत्ती धब्बा रोग को 100 % जड़ से खत्म कर देगी ये चीज, रोग का प्रभाव दिखते ही तुरंत करें छिड़काव, जानिए नाम

मूंगफली की फसल में पत्ती धब्बा रोग लगने से फसल का उत्पादन कम होने लगता है। ऐसे में फसल में रोग के लक्षण दिखते ही जल्द से जल्द रोकथाम के उपाय करना चाहिए।

मूंगफली की फसल में पत्ती धब्बा रोग

मूंगफली की खेती बहुत लाभकारी होती है लेकिन इसकी फसल में कई रोगों लगने का खतरा भी होता है इसलिए फसल की देखरेख अच्छे से करना चाहिए। मूंगफली के पौधों में फफूंद के कारण पत्तियों में पत्ती धब्बा रोग लगता है। जो फसल की पैदावार को काफी कम कर सकता है ये रोग पत्तियों पर गोल, गहरे भूरे रंग के धब्बे बनाता है जिसके किनारे पीले होते है इसके धब्बे धीरे-धीरे बढ़ते है जिससे पत्तियां पीली होकर नीचे गिरने लगती है। इसकी रोकथाम के लिए हम आपको एक ऐसी दवा के बारे में बता रहे है जो फसल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है।

रोग का प्रभाव दिखते ही तुरंत करें छिड़काव

मूंगफली की फसल में लगे पत्ती धब्बा रोग को खत्म करने के लिए हम आपको बाविस्टिन दवा के बारे में बता रहे है ये एक प्रणालीगत फफूंदनाशी है जो खासकर पत्ती धब्बा रोग या टिक्का रोग और तना सड़न जैसे रोगों के नियंत्रण के लिए बहुत प्रभावी होती है ये पौधों के कई हिस्सों में फैल कर रोग को जड़ से खत्म करती है साथ ही उत्पादन को भी बढ़ाती है। इसका छिड़काव फसल में करने से फसल रोगों से सुरक्षित रहती है।

कैसे करें छिड़काव

मूंगफली की फसल में बाविस्टिन के छिड़काव के लिए 0.5 ग्राम बाविस्टिन को प्रति लीटर पानी की दर से घोलकर मूंगफली की फसल में छिड़काव करना चाहिए इसका छिड़काव बारिश होरही हो तब भूलकर भी नहीं करना है इसका छिड़काव शाम के समय जब मौसम साफ हो तब करना चाहिए। आपको बता दें छिड़काव के समय हाथों में दस्ताने और मुँह में मास्क पहनकर करना चाहिए।

यह भी पढ़े धान की फसल में लटों का नामोनिशान मिटा देगा ये कीटनाशक, प्रबंधन के लिए करें जल्द उपाय, जानिए बचाव के उपाय