ये चीज जेड प्लांट के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इसके पोषक तत्व जेड प्लांट को पोषण देते है जिससे पौधे की पत्तियां पीली नहीं पड़ती है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा जेड प्लांट
जेड प्लांट एक खूबसूरत छोटी-छोटी पत्तियों वाला बहुत शुभ पौधा है इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। अक्सर जेड प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है और पौधे की पत्तियां पीली होकर नीचे गिरने लगती है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो जेड प्लांट को हरा-भरा रखने में बेहद लाभकारी और असरदार साबित होती है। ये चीज आपको आपके घर में ही आसानी से जेड प्लांट के लिए मिल जाएगी। तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।

जेड प्लांट में डालें ये चीज
जेड प्लांट में डालने के लिए हम आपको कॉफी पाउडर के बारे में बता रहे है कॉफी पाउडर जेड प्लांट के लिए एक प्राकृतिक खाद का काम करता है और मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाता है और खरपतवारों को दूर रखने में मदद करता है कॉफी पाउडर में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो पौधे को हरा भरा रखते है और मिट्टी की संरचना में सुधार करते है। जिससे पानी और पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित किया जा सकता है। जेड प्लांट में कॉफी पाउडर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
कैसे करें उपयोग
जेड प्लांट में कॉफी पाउडर का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच कॉफी पाउडर को डालना है और फिर एक स्प्रे बोतल में इस लिक्विड को भर कर जेड प्लांट की मिट्टी और पत्तियों में स्प्रे करना है ऐसा करने से जेड प्लांट को भरपूर पोषण प्राप्त होता है। ध्यान रहे इसका इस्तेमाल सिर्फ महीने में एकबार ही करना है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













