इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड दुनिया भर में अधिक मात्रा में होती है तो आइये इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
एकबार ये पेड़ लगाएं 100 साल तक होगा मुनाफा
इस फसल की खेती किसानों के लिए एक लाभदायक व्यवसाय साबित होती है क्योकि इसकी खेती में एकबार पौधों की रोपाई करने के बाद कई सालों तक बंपर पैदावार मिलती है जिससे कमाई भी ताबड़तोड़ होती है इसकी खेती से न सिर्फ बंपर प्रोडक्शन मिलता है बल्कि इसकी मांग और कीमत भी दुनिया भर में काफी ज्यादा अधिक मात्रा में होती है हम बात कर रहे है सफेद सुपारी की खेती की इसका उपयोग कई चीजों को बनाने में होता है। जो मार्केट में बहुत महंगी बिकती है।

सफेद सुपारी की खेती
सफेद सुपारी करने के लिए पहले इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई परेशानी नहीं होती है सफेद सुपारी की खेती के लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु और अच्छी जल धारण क्षमता वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसकी खेती के लिए 15 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त होता है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है रोपाई के लिए 12-18 महीने पुराने पौधों को चुना जाता है। इसके पौधों को 2.5 से 3 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। रोपाई के बाद सफेद सुपारी के पेड़ करीब 6 से 8 साल में फल देना शुरू कर देते है।
लाखों में होगा मुनाफा
सफेद सुपारी की खेती करने से लाखों करोड़ों रूपए की कमाई देखने को मिलती है ये बाजार में करीब 500 रूपए किलो तक बिकती है एक एकड़ में सफेद सुपारी की खेती करने से करीब 12 से 15 क्विंटल से ज्यादा की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से एक एकड़ में करीब 7 से 8 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। इसकी खेती में एकबार पेड़ लगाने के बाद 70 से 80 साल तक उत्पादन प्राप्त होता है जिससे आप करोड़ों रूपए कमा सकते है।