आलू की खेती में खरपतवार एक चुनौतीपूर्ण समस्या है इस समस्या से निजाद पाने के लिए इस चीज का छिड़काव बेहद कारगर साबित होता है। तो चलिए जानते है कौन सा छिड़काव है।
आलू के पौधों के सारे तत्वों को चूरा लेगा ये चोर
किसान अब धीरे-धीरे पारंपरिक खेती को छोड़ मॉडर्न खेती की तरफ रुख कर रहे है आलू की खेती किसान बहुत बड़े स्तर पर करते है आलू की खेती में अच्छा उत्पादन लेने के लिए फसल को कीटों रोगों और खरपतवारों से बचाना बहुत महत्वपूर्ण काम। होता है आलू की खेती में किसानों के लिए खरपतवार नियंत्रण करना एक बड़ी चुनौती होती है खरपतवार पौधों के पोषक तत्व को खिंच लेते है जिससे पौधों की ग्रोथ रुक जाती है और उत्पादन की गुणवत्ता में बहुत खराब प्रभाव पड़ता है। आलू के कंद का विकास सही से नहीं हो पाता है आज हम आपको खरपतवार नियंत्रण के लिए एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो विभिन्न प्रकार के खरपतवार को नियंत्रित करने में बेहद कारगर साबित होती है।

खरपतवार नियंत्रण के लिए करें ये छिड़काव
आलू की खेती में खरपतवार नियंत्रण के लिए हम आपको पेंडीमेथालिन 30% EC के बारे में बता रहे है ये एक प्रकार की शाकनाशी है जो घास और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। पेंडीमेथालिन 30% EC का छिड़काव करने से मिट्टी की सतह पर एक पतली परत बन जाती है जो खरपतवारों के अंकुरण को रोकती है। इसका प्रयोग करने से मेहनत और निराई-गुड़ाई की लागत बच जाती है। इसका उपयोग आलू की फसल में बुवाई के बाद और फसल एवं खरपतवार के अंकुरण से पहले करना चाहिए।
कैसे करें प्रयोग
आलू की खेती में पेंडीमेथालिन 30% EC का इस्तेमाल करने के लिए लगभग 3 लीटर प्रति हेक्टेयर पेंडीमेथालिन 30% का छिड़काव कर सकते है। आपको बता दें उत्पाद के लेबल पर दी गई निर्धारित मात्रा को पढ़कर फिर उपयोग करना चाहिए। इसका छिड़काव करते समय दस्ताने, मास्क, और सुरक्षात्मक कपड़े पहनना आवश्यक है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













