शक्तिवर्धक दवाई को तैयार करने में होता है इस खास पौधे का महत्व। आइए इस पौधे के बारे में विस्तार से जानते है।
अश्वगंधा का पौधा
अश्वगंधा एक ऐसा पौधा है जिसके कई सारे फायदे आपको देखने को मिलते हैं। यह एक ऐसा पौधा है जिसकी खेती अगर आप करते हैं तो आपको बहुत ही कम पानी की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं इसमें कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसकी वजह से इसका खूब महत्व होता है। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अश्वगंधा के फायदे
आपको बता दे राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विद्यालय के एग्रोनॉमी विभाग के मुख्य वैज्ञानिक येमन देवांगन का कहना है कि किसान जिसके पास मटासी जमीन उपलब्ध है वह अश्वगंधा की खेती अच्छी तरह से कर पाएंगे। अश्वगंधा एक ऐसा पौधा है जो कोरोना कल में बहुत महत्वपूर्ण रहा है अपने औषधि गुणों की वजह से बहुत मशहूर रहा है।
यह भी पढ़े: गेहूं के दाम फिर एक बार छुएंगे आसमान, जानिए क्या कहता है गेहूं का भाव
अश्वगंधा एक ऐसा पौधा है जिससे शक्ति वर्धक दवाई का निर्माण किया जाता है। इसकी जड़ बहुत उपयोगी मानी जाती है। आपको बता दे इसे तैयार हुए टेबलेट, पाउडर, टॉनिक, सिरप जैसे कई उत्पाद आपको बाजार में देखने को मिलेंगे।
अश्वगंधा की खेती कैसे करें
अश्वगंधा की खेती करने के लिए सितंबर से अक्टूबर का समय सबसे सही रहता है। इसकी खेती करने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि इसको कतार में लगाना होता है जिसमें लगभग पौधे की एक दूसरे से दूरी लगभग 40 सेंटीमीटर तक होनी ही चाहिए। इसी तरह प्रति एकड़ में लगभग तीन से चार किलो बीज की आवश्यकता पड़ती है। लगभग 6 महीने में या फसल तैयार हो जाती है। जब यह फसल तैयार हो जाती है तो किसान इस जड़ को उखाड़ कर अच्छे से साफ करके इस जड़ को सुखा सकते हैं। इस प्रकार अश्वगंधा की खेती की जा सकती है।
अश्वगंधा का इस्तेमाल
अश्वगंधा को सूख जाने के बाद में गार्डनिंग मशीन से पाउडर के रूप में तैयार किया जाता है और इसकी बिक्री की जाती है। अश्वगंधा बहुत ही उपयोगी और औषधीय पौधा कहा जाता है। इतना ही नहीं इसकी मार्केट में खूब ज्यादा मांग रहती है। अश्वगंधा की खेती के लिए छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से ट्रेनिंग ली जा सकती है। आपको बता दे की इसकी जड़ बहुत फायदेमंद साबित होती है इसमें ताकत का खजाना छुपा हुआ होता है।
यह भी पढ़े: समयानुसार करें गेहूं की सिंचाई, एक्सपर्ट की राय सही तरह से सिंचाई करने पर बढ़ेगा गेहूं का उत्पादन