इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी डिमांड बाजार में सालभर बहुत होती है क्योकि इसका उपयोग कई प्रोडक्ट को बनाने में किया जाता है। तो चलिए जानते है कौन सी फसल है।
प्रोटीन का सरताज है ये छोटा सा दाना
मूंगफली की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा मानी जाती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब अधिक होती है आज हम आपको मूंगफली की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है ये किस्म न केवल अधिक उपज देती है बल्कि कई रोगों के प्रतिरोधक भी होती है। इसमें अन्य किस्मों की तुलना में थोड़ी अधिक तेल मात्रा होती है जो इसे भूनने पर अधिक स्वादिष्ट बनाती है इसमें एक विशिष्ट अखरोट जैसा स्वाद होता है जो इसे भूनने पर और भी बढ़ जाता है इसलिए लोग इसको खरीदना ज्यादा पसंद करते है। हम बात कर रहे है मूंगफली की रेड नेटल किस्म की खेती की ये एक विशिष्ट प्रकार की मूंगफली है जो अपने लाल छिलके और अखरोट के स्वाद के लिए जानी जाती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप मूंगफली की रेड नेटल किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मूंगफली की रेड नेटल किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई दोमट या हल्की दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट डालनी चाहिए। बीजों की बुवाई से पहले फफूंदनाशक से बीज उपचारित करने चाहिए। इसकी खेती में पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी रखनी चाहिए और बीज को 5-6 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए।
बुवाई के बाद मूंगफली की रेड नेटल किस्म की फसल करीब 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप मूंगफली की रेड नेटल किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में मूंगफली की रेड नेटल किस्म की खेती करने से करीब 20-25 क्विंटल तक की उपज मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है मूंगफली की रेड नेटल किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।