केसर की तरह बेशकीमती है ये केसर आम, 200 रु किलों बेच किसान हो रहे अमीर, जानिये केसर आम की खासियत

केसर की तरह बेशकीमती है ये केसर आम, 200 रु किलों बेच किसान हो रहे अमीर, जानिये केसर आम की खासियत। जिससे इस आम और इसकी खेती के बारें में आपको पूरी जानकारी रहे।

गुजरात के केसर आम

केसर कितना कीमती है यह तो हर कोई जानता है। लेकिन आपको बता दे कि गुजरात में केसर आम की खेती होती है जो कि बेशकीमती है। क्योंकि इसकी खेती से किसानों को अच्छी खासी कीमत मिलती है। इसकी खेती की बात करें तो गुजरात के गिर क्षेत्र में की जा रही है। जिसमें कई गांव के किसान इसकी खेती कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो गन्ने की खेती भी छोड़ दी है और केसर आम की खेती शुरू कर दी है। इससे उन्हें ज्यादा मुनाफा हो रहा है।

यानी कि किसानों को गन्ने की खेती से ज्यादा आम की खेती में मुनाफा हो रहा है। क्योंकि यह आम कई सारी खासियत रखता है। तो चलिए सबसे पहले तो हम यह जान लेते हैं कि केसर आम आम की खासियत क्या है। उसके बाद हम इसकी खेती से होने वाली कमाई के बारे में भी जानेंगे।

केसर आम क्यों है खास

केसर आम की खासियत की बात करें तो इसमें कई सारी खासियत है, जैसे कि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट है। इसकी बनावट भी बहुत ही ज्यादा बढ़िया है। जिसे देखकर ही लोग आकर्षित होते हैं, और यह महकता भी बहुत अच्छा है। यानी कि इसकी सुगंध भी लोगों को अच्छी लगती है। इसीलिए तो इसे आमों की रानी भी कहते हैं। आपको बता दे की आम के गूदे का रंग केसरिया होता है। जिसके वजह से भी इसका नाम केसर पड़ होगा। इसके अलावा इसका गुदा गाढ़ा भी रहता है जो कि लोगों को बेहद पसंद आता है। इसका गूदा मलाई जैसे रहता है जिससे इसकी खास पहचान होती है।

केसर की तरह बेशकीमती है ये केसर आम, 200 रु किलों बेच किसान हो रहे अमीर, जानिये केसर आम की खासियत

गिर केसर भारत के जूनागढ़ और गुजरात में पाया गया है। यह सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जी हां आपको बता दे की केसर आम में विटामिन ए पाया जाता है। जिससे यह आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है। इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं। चलिए अब जानते हैं कि गिर केसर आम की खेती से किसानों को कितनी कमाई हो रही है।

यह भी पढ़े- 8 रु का यह पेड़ बना देगा 72 लाख रु का मालिक, जानिये कैसे करें अपार धन देने वाले सफेदा पेड़ की खेती

केसर आम की खेती में कमाई

केसर आम की खेती से होने वाली कमाई की बात करें तो इसकी खेती से कई किसान मालामाल हो रहे है। क्योंकि इसकी कीमत प्रति किलो के हिसाब से 100-200 रूपए किलो मिल रही है। जिसमें खेती का खर्चा भी निकालने के बाद इतना ज्यादा फायदा हो रहा है। जिससे वह अमीर हो रहे हैं। जी हां आपको बता दे कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो गई है। जिसमें किसान एक एकड़ में भी अगर केसर आम की खेती कर रहे हैं तो उससे एक लाख रु की कमाई हो रही है।

यही वजह है कि किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय केसर आम की खेती में ज्यादा मुनाफा नजर आ रहा है। जिससे गिर इलाके में अब 20 से 25000 एकड़ की जमीन में के केसर आम की ही खेती हो रही है, और यह संख्या आगे और बढ़ने की उम्मीद भी की जा रही है। क्योंकि इससे किसानों को अच्छा खासा फायदा हो रहा है।

यह भी पढ़े- Pineapple Farming: 12 महीने होती है खेती, एक बार देता है फल, किसी भी मौसम में लगाके, छापे पैसा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद