इस खुशबूदार मसाले की खेती किसानों के लिए बड़े मुनाफे का तगड़ा सौदा होती है इसकी खेती से कई सालों तक मुनाफा होता है तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
2 हजार रु किलो बिकती है ये मसालों की रानी
इस फसल की खेती बहुत लाभकारी होती है इसकी खेती में एकबार लागत लगाने के बाद सालों तक कमाई की जा सकती है क्योकि इसका पौधा कई सालों तक पैदावार देता है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक मात्रा में होती है क्योकि इसका उपयोग कई व्यंजनों में मसालें के लिए खूब होता है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है बड़ी इलायची की खेती की बड़ी इलायची की खेती बहुत फायदेमंद होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

बड़ी इलायची की खेती
बड़ी इलायची की खेती बहुत फायदेमंद होती है बड़ी इलायची की खेती के लिए जुलाई का महीना सबसे अच्छा होता है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है पौधे लगाने से पहले एक गड्ढा खोदें और उसमें जैविक खाद डालें एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच की दूरी 1.5 मीटर रखनी चाहिए। एक हेक्टेयर खेत में बड़ी इलायची के 400 पौधे लगाए जा सकते है। इसकी खेती में गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए रोपाई के बाद इसका पौधा करीब 3 से 4 साल में फल आने लगते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप बड़ी इलायची की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। बाजार में बड़ी इलायची की कीमत करीब 1800 से 2000 रूपए प्रति किलो तक होती है एक 500 से 700 किलोग्राम तक उपज प्राप्त की जा सकती है आप इसकी खेती से 12 से 14 लाख की कमाई कर सकते है। इसकी खेती में एक बार फल लगने के बाद 7 साल तक लगातार उत्पादन होता है और फिर 20 से 25 दिनों के अंतराल पर तुड़ाई की जा सकती है।