किसानों के लिए फायदे का सौदा ये दाल की खेती क्योकि इसकी खेती में लागत और मेहनत दोनों कम आती है और कमाई पैदावार जबरदस्त होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है की इसकी खेती कैसे की जाती है।
200 रूपए किलो बिक रही है ये दाल
इस दाल की खेती किसानों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी मांग बाजार में सालभर भारी मात्रा में होती है लोग इसका सेवन करना बहुत ज्यादा पसंद करते है इस दाल का स्वाद बहुत अच्छा होता है ये दाल सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होती है। इसकी खेती में खास बात ये है की इसकी एकबार बुवाई से करीब 4 साल तक कमाई कर सकते है। क्योकि इसका पेड़ 4 साल तक बंपर उपज देता है। हम बात कर रहे है तुअर की खेती की तो चलिए जानते है तुअर की खेती कैसे की जाती है।

तुअर की खेती
तुअर की खेती बहुत लाभकारी होती है अगर आप तुअर की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। तुअर की खेती के लिए पहले खेत की जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए जिससे मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ते है। तुअर की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है इसकी बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए। इसके बीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। बुआई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए ताकि कीट-रोग फैलने से बचा जा सके। तुअर की फसल को काटने का समय तब होता है जब फलियां सूखकर भूरी हो जाएं।
कितनी होगी कमाई
तुअर की खेती से बहुत शानदार कमाई होती है क्योकि ये सालभर बाजार में खूब डिमांडिंग होती है लोग इसको खरीदना ज्यादा पसंद करते है। बाजार में तुअर की कीमत करीब 180 से 200 रूपए प्रति किलो तक होती है। एक एकड़ जमीन में तुअर की खेती करने से करीब 15 से 18 क्विंटल तक पैदावार हो सकती है। आप इसकी खेती से एक एकड़ जमीन में करीब 3 से 3.5 लाख रूपए कमाई कर सकते है। इसकी एक बार की बुवाई से आप करीब 4 साल तक कमाई कर सकते है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।