₹500 किलो बिकने वाली यह गुलाबी चीज किसानों को कर देगी मालामाल। आज हम आपको ऐसी फसल के बारे में बताने जा रहे हैं इसके बारे में सुनकर आपको थोड़ी हैरानी तो होगी ही साथ ही यह जानकर आपको हैरानी भी होगी कि इस फसल की खेती से जितने ज्यादा फायदे हैं उतना ही ज्यादा मुनाफा भी है। यह गुलाबी सी दिखने वाली चीज आपको कम समय में ज्यादा से ज्यादा कमाई करके देने वाली फसल है।
आपने शायद इससे पहले इस फसल के बारे में नहीं सुना होगा या शायद आपने इसे कभी देखा भी नहीं होगा लेकिन यह फसल बहुत ही फायदेमंद और मुनाफे का सौदा है। आइए इसकी खेती के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
क्या इस गुलाबी चीज का नाम
हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वह दिखने में गुलाबी कलर की होती है। इसका नाम गुलाबी लहसुन है। गुलाबी लहसुन में कई प्रकार की औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसके चलते इसकी मार्केट में खूब डिमांड रहती है। गुलाबी लहसुन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। अगर आप इसकी खेती करते हैं तो आपको बहुत फायदा प्राप्त होगा।
यह भी पढ़े: सोयाबीन की कीमतों में लगातार जारी है बदलाव, जाने कितना हुआ कीमतों में परिवर्तन, जाने वर्तमान भाव
गुलाबी लहसुन का इस्तेमाल और फायदे
गुलाबी लहसुन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है साथ ही इसके कई सारे फायदे भी है। गुलाबी लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुण की बात करें तो इसमें न्यूट्रिशन और पोटेशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके चलते या जल्दी खराब नहीं होता है। इसको बहुत लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। गुलाबी लहसुन की खेती आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
गुलाबी लहसुन की खेती कैसे करें
गुलाबी लहसुन की खेती करने की अगर हम बात करें तो आपको बता दे कि इसकी खेती करने के लिए कुछ अलग से मेहनत नहीं करनी होती है जैसे सफेद लहसुन की खेती की जाती है वैसे ही गुलाबी लहसुन की खेती की जाती है। इसकी खेती के लिए सबसे पहले आपको खेत मैं दो से तीन बार गहरी जुताई कर लेनी चाहिए इसके बाद में आपको गुलाबी लहसुन की कलियों को खेत में लगा देना चाहिए। इसके बाद में आपको समय-समय पर सिंचाई और खाद देना चाहिए। इस प्रकार आप गुलाबी लहसुन की खेती कर सकते हैं।
गुलाबी लहसुन से कमाई
गुलाबी लहसुन से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दे कि इसकी मार्केट में कीमत ₹500 प्रति किलो पाई जाती है। अगर आप 1 एकड़ जमीन में भी इसकी खेती करते हैं तो आप आराम से 1 से 2 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। औषधीय गुण होने की वजह से इसकी मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा रहती है जिसके चलते आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: टमाटर की फसल को पाले से बचाने का यह फार्मूला है अचूक, जाने कैसे रहेगी फसल सुरक्षित