धान की ये वैरायटी कम समय में ज्यादा प्रॉफिट कराने वाली होती है इसकी खेती में अन्य किस्मों के मुकाबले ज्यादा दिन नहीं लगते है। ये किस्म पोषक तत्व से भरपूर होती है।
60 दिनों में पककर तैयार होगा ये चावल
धान की ये किस्म खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है इसकी मांग बाजार में काफी हद तक ज्यादा होती है। इसका सेवन करना लोग बहुत पसंद करते है क्योकि ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है इसके सेवन से कुपोषण और हड्डियों की कमजोरी की समस्या भी दूर होती है क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से कैल्शियम का उच्च स्रोत होता है। धान की इस किस्म के दाने अन्य धान की तुलना में मोटे होते है और रंग में लाल होते है। धान की इस किस्म का नाम सांठी है ये धान की एक पारंपरिक और बहुत पुरानी किस्म है। जो जल्दी पककर तैयार हो जाती है।

धान की सांठी किस्म
धान की सांठी किस्म की खेती के लिए चिकनी, मटियार या चिकनी दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है इस मिट्टी का pH मान 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए आपको बता रहे है इसकी पौध नहीं लगाई जाती है बल्कि सीधे बिजाई होती है इस किस्म की खास बात ये है की इस धान की बाली पत्तियों के अंदर छिपी हुई होती है इसकी फसल दिखने में घास जैसे दिखती है। इसकी खेती में ऑर्गेनिक खाद का प्रयोग करना चाहिए। और बुवाई से पहले बीजों को उपचारित करना चाहिए बुवाई के बाद धान की सांठी किस्म की फसल लगभग 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
धान की सांठी किस्म की कीमत
धान की सांठी किस्म की कीमत बाजार में अच्छी प्राप्त होती है क्योकि ये किस्म बहुत पुरानी और पोषक तत्व से बहुत उच्च गुणवत्ता वाली होती है। इस किस्म की कीमत 200 से 250 रुपए प्रति किलो तक होती है जिससे किसानों को एक एकड़ में अच्छी लाखों रूपए की आय प्राप्त होती है। ये किस्म कम पानी में भी अच्छा उत्पादन देती है।
सेवन से फायदे
धान की सांठी किस्म के सेवन से कमजोर हड्डियां भी मजबूत हो जाती है। ये चावल कैल्शियम से भरपूर होता है और पारंपरिक रूप से हड्डी टूटने जैसी समस्याओं में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसको खाने से कुपोषण की समस्या खत्म हो जाती है और शरीर एकदम स्वस्थ रहता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद