सरसों की ये वैरायटी उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। तो चलिए इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते है।
किसानों की आमदनी बढ़ाएगी सरसों की ये किस्म
सरसों एक कम लागत में ज्यादा कमाई कराने वाली फसल है सरसों की खेती किसान व्यावसायिक रूप से करना पसंद करते है। सरसों की खेती के लिए आज हम आपको बहुत शानदार और अच्छी पैदावार देने वाली किस्म के बारे में बता रहे है इस किस्म में अन्य किस्मों की तुलना में अधिक झाड़ होती है और शाखाएं लंबी होती है और ये किस्म सफेद रोली, तना गलन और पाले जैसे रोगों के प्रति सहनशील होती है। जिससे रोगों का प्रभाव ज्यादा नहीं होता है। सरसों की इस वैरायटी की फलियां पकने के बाद झड़ती नहीं है। हम बात कर रहे है सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की ये सरसों की एक उन्नत किस्म है। इसकी उपज अन्य प्रचलित किस्मों से अधिक होती है।
सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म
सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की खेती के लिए ठंडी और शुष्क जलवायु उपयुक्त होती है। इसकी फसल 20–25°C तापमान में अच्छे से विकसित होती है। इसकी खेती के लिए अच्छी पानी निकास वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है। प्रति हेक्टेयर ड्रिल विधि से बुवाई के लिए लगभग 4–5 किग्रा बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती में गोबर की खाद, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, और सल्फर का उपयोग उचित मात्रा में करना चाहिए। बुवाई के बाद सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की फसल लगभग 130–135 दिन में पक जाती है।

पूसा मस्टर्ड-38 किस्म उपज क्षमता
सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म उच्च उत्पादन तथा तेल प्रतिशत के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 38–40% तक तेल की मात्रा होती है। एक हेक्टेयर में सरसों की पूसा मस्टर्ड-38 किस्म की खेती करने से कम से कम 30–32 क्विंटल तक उच्च गुणवत्ता वाला उत्पादन मिलता है। इसका प्रति पौधा 400–450 फलियाँ प्रदान करता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए कमा सकते है। ये बाजार में 6000 से 7200 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद










