सरसों भारत की एक प्रमुख तिलहनी फसल है जिससे तेल और खली (पशु आहार) प्राप्त होता है। सरसों की खेती के लिए किसान इस किस्म का चयन कर सकते है ये किस्म पारंपरिक किस्मों की तुलना में 25% अधिक उत्पादन देती है। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानते है।
फायदे का सौदा है सरसों की ये किस्म
सरसों की खेती किसानों के लिए फायदेमंद होती है इसकी खेती में लागत मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा प्राप्त होता है। सरसों की ये किस्म लवण प्रभावित मिट्टी की उपज क्षमता का दोहन करने के लिए बनाई गई है। इसकी उपज क्षमता बहुत जबरदस्त होती है जो सामान्य सरसों की खेती के लिए मुश्किल होती है। ये किस्म किसानों के बीच धीरे धीरे काफी लोकप्रिय होती जा रही है। ये सरसों की CS58 किस्म है ये एक उन्नत और उत्तम गुणवत्ता वाली किस्म है। इसकी खेती से किसान बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

सरसों की CS58 किस्म
सरसों की CS58 किस्म की खेती के लिए अक्टूबर का महीना बहुत उत्तम होता है। इसकी बुवाई से पहले मिट्टी को अच्छी तरह जोतकर पलटाव करना चाहिए जिससे मिट्टी भुरभुरी होती है। इसकी खेती के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था रखनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालना चाहिए। बुवाई के लिए लगभग 4-6 किग्रा/हेक्टेयर की आवश्यकता होती है। इसकी खेती में कतार से कतार की दूरी लगभग 30-45 सेमी और पौधे से पौधा दूरी लगभग 10-15 सेमी होना चाहिए। इसकी खेती में ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती है इसकी खेती में करीब 2 से 3 सिंचाई हो सकती है। बुवाई के सरसों की CS58 किस्म की फसल लगभग 120-125 दिनों में पककर कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
उत्पादन क्षमता
सरसों की CS58 किस्म व्यावसायिक रूप से खेती के लिए आदर्श होती है। इसकी की खेती में लागत ज्यादा नहीं आती है एक हेक्टेयर में सरसों की CS58 किस्म की खेती करने से लगभग 27 से 28 क्विंटल का उत्पादन होता है आप इसकी खेती से करीब 1.5 से 2 लाख रुपए रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। इस किस्म के बीजों में लगभग 40% तेल की मात्रा होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद