आज के समय में पशुपालक और किसान दुधारू पशुओं का अधिकतर पालन करते हैं ताकि दूध का धंधा कर सके। दुधारू पशुओं को आहार में ऐसी चीज खिलानी चाहिए जिससे कि उनके दूध देने की क्षमता में बढ़ोतरी हो और वह उनके सेहत के लिए भी अच्छी हो। किसान हो या पशुपालक पशुओं का पालन तो कर लेते हैं लेकिन उनको इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनको ऐसे में जब पशु दूध दे रहे हो उसे समय क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं जानकारी के अभाव में वह पशुओं को अच्छा आहार नहीं दे पाते हैं।
जिससे कि उनके दूध देने की क्षमता पर असर पड़ता है। इसीलिए आज हम आपको ऐसी घास के बारे में बताने जा रहे हैं दुधारू पशुओं के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। आइए इस घास के बारे में विस्तार से जानते हैं और आपको बताते हैं कि कैसे आपको इसको पशुओं को खिलाना चाहिए।
दुधारू पशुओं को खिलाएं यह जादुई घास
दुधारू गाय हो या पशु उनको यह घास खिलाने के कई सारे फायदे हैं। अगर आप यह घास जिसका नाम अजोला है इसको अगर दुधारू पशुओं को खिलाते हैं तो आपको बता दे की यह पशुओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। इतना ही नहीं यह एक जलीय पौधा होता है जो कि आपको तालाब वह झील और गड्ढों में मिलता है। वही यह दुधारू पशुओं के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होता है। अजोला घास को दुधारू पशुओं के साथ मुर्गियों और मछलियों को भी खिलाया जाता है।
यह भी पढ़े: सोयाबीन की कीमतों में हुआ बदलाव, जाने क्या चल रहा है फिलहाल सोयाबीन का मंडी भाव
अजोला घास पशुओं को खिलाने के फायदे
अजोला घास अगर दुधारू पशुओं को रोजाना खिलाई जाए तो ऐसे में धीरे-धीरे पशुओं के क्षमता बढ़ने लगती है। अजोला घास का असर केवल 10 से 15 दिन में आपको देखने को मिलता है। अजोला घास केवल दुधारू पशुओं के लिए ही नहीं बल्कि मछलियों के लिए भी और मुर्गियों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
अजोला घास पशुओं को खिलाने का तरीका
अजोला घास को पशुओं को खिलाने के लिए आपको सबसे पहले प्रकार के फाइबर और आयरन के साथ बोरान भी पाए जाते हैं जो की बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। आपको बता दे की इसको पशुओं को खिलाने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना है कि रोजाना इसको 2 किलोग्राम पशुओं को खिलाना चाहिए। जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसको पहले गड्ढे से निकाल के अच्छे से तीन चार बार साफ कर लेना चाहिए उसके बाद में ही पशुओं को खिलाना चाहिए।
यह भी पढ़े: डॉलर और देसी चना के साथ तुअर और मुंग के भाव ने भी मारी ऊंची छलांग, जाने कितना चल रहा आज का ताजा भाव