इस पेड़ की पत्तियां, फल और बीज, सभी चीजों के उत्पाद बनाकर महिलाएं लखपति बन रही हैं। घर के पास ही उन्हें रोजगार मिल रहा है।
इस आजीविका मॉडल से महिलाएं लखपति बन रही हैं
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा महिलाओं को आजीविका मॉडल से जोड़कर उन्हें रोजगार और सम्मान दिया जा रहा है। महिलाएं सुपर फूड के उत्पादन के जरिए अच्छी कमाई कर रही हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं को एक नई पहचान भी मिल रही है। आइए जानते हैं कि कौन से पेड़ से उन्हें सुपर फूड उत्पाद बनाने का मौका मिल रहा है।
मोरिंगा के उत्पादों से सैकड़ों महिलाओं को मिला रोजगार
मोरिंगा, जिसकी खेती से किसान अच्छी कमाई करते हैं, वहीं महिलाएं मोरिंगा की पत्तियों, बीज और छाल से उत्पाद बनाकर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। दरअसल ग्रामीण महिलाओं को आजीविका मॉडल से जोड़कर मोरिंगा की पत्तियों और फल की प्राथमिक प्रोसेसिंग का काम दिया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के प्रयोग द्वारा चलाया जा रहा है।
यूनिट में प्राइमरी प्रोसेसिंग की स्थापना कर मोरिंगा की पत्तियों से उत्पाद बनाने का काम किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इससे कौन-कौन से उत्पाद बनते हैं और महिलाओं को क्या फायदा होता है।
मोरिंगा से क्या-क्या उत्पाद बनाए जा रहे हैं
मोरिंगा का इस्तेमाल कई तरह के उत्पाद बनाने में किया जाता है। जैसे मोरिंगा की पत्तियों से टैबलेट बनाना, पाउडर की बिक्री, हैंडमेड साबुन, मोरिंगा सीड ऑयल, मोरिंगा लड्डू, मोरिंगा चाय, मोरिंगा बिस्किट आदि। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है और उन्हें हर महीने ₹10,000 से ज्यादा की आय हो रही है। सालाना वे इस काम से सवा लाख रुपये तक कमा लेती हैं। इस काम के लिए उन्हें घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता। पास में ही काम हो जाता है, जिससे अतिरिक्त खर्च नहीं आता और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










