इस फल की डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में जबरदस्त होती है किसान भाई इस फल की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
ये है दुनिया का सबसे पौष्टिक फल
आलू बुखारा की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको आलू बुखारा की एक सबसे लोकप्रिय किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उपज देने वाली होती है और इसकी डिमांड भी बाजार से बहुत ज्यादा मात्रा में होती है क्योकि लोग इसको खरीदना ज्यादा पसंद करते है आलू बुखारा की इस किस्म के फल गहरे लाल रंग के खट्टे-मीठे होते है। आप इसकी खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है आलू बुखारा की अलूचा लाल किस्म की खेती की ये एक लाल रंग के आलूबुखारे की किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप आलू बुखारा की अलूचा लाल किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आलू बुखारा की अलूचा लाल किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली मटियार, दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे पहले इस किस्म के बीजों के माध्यम से नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसके पौधे 15-15 फुट की दूरी पर लगाए जाते है। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए रोपाई के बाद आलू बुखारा की अलूचा लाल किस्म के पेड़ करीब 3 साल में फल देना शुरू कर देते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप आलू बुखारा की अलूचा लाल किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी। बाजार में आलू बुखारा करीब 80 से 90 रूपए प्रति किलो कीमत पर बिकते है। आलू बुखारा की अलूचा लाल किस्म की खेती में औसतन प्रति पेड़ 40 किलोग्राम फल प्राप्त होता है। एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये आलू बुखारा की उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है।