प्याज की ये वैरायटी बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है इसकी खेती न केवल बंपर उत्पादन प्राप्त होता है बल्कि इसकी डिमाडं भी बाजार में खूब होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
ये है प्याज की सबसे धाकड़ किस्म की खेती
प्याज की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है आज हम आपको एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है रबी के मौसम में उगाई जाने वाली प्याज की इस किस्म की डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में अधिक होती है। इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है आप इसकी खेती से बहुत ज्यादा शानदार मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है प्याज की पूसा रतनार किस्म की खेती की ये प्याज़ की एक उन्नत किस्म है जो रबी सीजन में उगाई जाती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप प्याज की पूसा रतनार किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। प्याज की पूसा रतनार किस्म की खेती के लिए रबी सीजन बहुत अच्छा होता है इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। प्याज की पूसा रतनार किस्म की बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। प्याज़ की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सल्फर की अहम भूमिका होती है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए बुआई के बाद इसकी फसल करीब 115-120 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप प्याज की पूसा रतनार किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बंपर पैदावार के साथ ताबड़तोड़ कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में प्याज की पूसा रतनार किस्म की खेती करने से करीब 400 से 500 क्विंटल तक पैदावार होती है आप इसकी खेती से 4 से 5 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। प्याज की ये किस्म की खेती बेहद लाभकारी साबित होती है