बिना मजदूर के 1 दिन में होगी धान की रोपाई, ये है धान रोपाई मशीन, बचाएगी पैसा और समय, जानें धान रोपाई मशीन की कीमत और खासियत

बिना मजदूर के 1 दिन में होगी धान की रोपाई, ये है धान रोपाई मशीन, बचाएगी पैसा और समय, जानें धान रोपाई मशीन की कीमत और खासियत। जिससे जल्दी-जल्दी बिना मेहनत के लग जाए धान।

मशीन से धान की रोपाई

धान की खेती करने के वाले किसानों के लिए धान की रोपाई एक बड़ा मुश्किल काम हो जाता है। क्योंकि धान की रोपाई करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की आवश्यकता होती है, और फिर आजकल मजदूरों की समस्या बहुत आ रही है। गांव में भी लोग दूर-दूर से मजदूर लेकर आते हैं, और अपने खेत में धान की रोपाई कराते हैं। जिससे उन्हें अच्छा खासा खर्चा भी आ जाता है। इसलिए आज हम धान को रोपने की मशीन के बारे में जानेंगे। जिसे धान रोपाई वाली मशीन कहा जाता है। यह मशीन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं मशीन से रोपाई कराने के क्या फायदे किसानों को होंगे।

धान रोपाई मशीन के फायदे जानें

वह किसान जो बड़े पैमाने पर धान की खेती करते हैं उन्हें धान की रोपाई करवाते समय बहुत खर्चा करना पड़ता है और फिर जब हम मजदूर से धान की रोपाई करवाते हैं तो उनके काम पर पूरी निगरानी रखनी पड़ती है। साथ ही मजदूर भी ढूंढने होते हैं। जिससे समय भी ज्यादा लगता है। लेकिन अगर आप मशीन से रोपाई करवाते हैं तो बहुत ही कम समय लगेगा।

जी हां आपको बता दे की एक ही दिन में यह मशीन 10 से 12 एकड़ की जमीन में धान की रोपाई कर देती है। जिससे बेहद कम समय लगता है और इसका काम भी इंसानों से बेहतर होता है। तो चलिए जानते हैं यह मशीन कैसे धान की रोपाई करती है।

बिना मजदूर के 1 दिन में होगी धान की रोपाई, ये है धान रोपाई मशीन, बचाएगी पैसा और समय, जानें धान रोपाई मशीन की कीमत और खासियत

यह भी पढ़े- बासमती धान की ये 5 बेहतरीन किस्मे, भरेंगी तिजोरी, देश के साथ विदेशो से मिलेगी दोगुनी कीमत, जानिये नाम और खेती का तरीका

धान रोपाई मशीन, कैसे धान रोपेगी

धान की रोपाई वाली यह मशीन बहुत ही बेहतरीन तरीके से धान की रोपाई करती है। दरअसल, यह एक रोटावेटर या ट्रैक्टर की तरह ही चलती है। जिसमें एक सीट होती है। उसमें एक आदमी बैठ सकता है, और पीछे ब्लॉक बना रहता है जिसमें धान के पौधे रख दिए जाते हैं, रोपाई के लिए। जिसमें एक साथ आपको जितनी बेहन चाहिए रख सकते हैं।

उसके बाद यह जब चलने लगता है तो सही मात्रा और एक समान दूरी में बेहन की रोपाई कर देता है। साथ ही पानी की निकासी की भी अच्छी व्यवस्था रहती है। मशीन में एक इंजन दिया गया है। इस तरह यह एक बेहतरीन मशीन है। जो अच्छे से धान की रोपाई करती है। चलिए जानते हैं इस मशीन की कीमत और खासियत।

धान रोपाई मशीन की कीमत

रोपाई की यह मशीन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। यह मजदूर का ज्यादा से ज्यादा खर्चा बचाती है और समय भी कम लगता है। जिससे आपका कीमती वक्त बच जाता है। इसके अलावा मेहनत भी इसमें आपको भी कम करनी पड़ती है। क्योंकि लेबर के पीछे आपको भागना नहीं पड़ेगा। एक दिन में आप रोपाई करवा सकते हैं।

वहीं इस मशीन (ट्रैक्टर से धान लगाने वाली मशीन price) की कीमत की बात की जाए तो 1 लाख से डेढ़ लाख तक में यह मशीन मिल जाएगी। इस मशीन को अगर किसान लेते हैं तो अन्य किसानों के खेतों में भी रोपाई करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। साथ ही अपनी खेती भी संभाल सकते हैं। इसे खरीदने के लिए किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र में संपर्क करना होगा। वही एक दूसरा ऑप्शन यह है कि आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। जिससे घर बैठे मशीन मिल जायेगी।

यह भी पढ़े- Pineapple Farming: 12 महीने होती है खेती, एक बार देता है फल, किसी भी मौसम में लगाके, छापे पैसा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद