कम जमीन से अधिक कमाई करना चाहते है तो चलिए आपको महंगे पेड़ो की खेती के बारे में बताते है जिसकी डिमांड दुनिया भर में है, जिससे अच्छी कीमत मिल जायेगी-
पैसों का पेड़
किसान अगर है महंगे पेड़ों की खेती करना चाहते हैं तो आज एक ऐसे पेड़ की खेती की जानकारी देने जा रहे हैं जिसे पैसों का पेड़ भी कह सकते हैं। क्योंकि उस पेड़ की खेती में किसानों को मुनाफा है। पूरी दुनिया में उस पेड़ की लकड़ी की डिमांड बढ़ती जा रही है। जिससे आने वाले समय में इससे किसानों की तगड़ी कमाई हो सकती है। किसानों आमदनी बढ़ाने में यह पेड़ मददगार है। किसान इस पेड़ के साथ-साथ अन्य मौसमी फसलों की खेती भी कर सकते हैं।
दरअसल, पॉपुलर के पेड़ की खेती की बात कर रहे हैं। पॉपुलर के पेड़ की खेती भारत के साथ-साथ अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और यूरोप के देशों में भी किसान तेजी से कर रहे हैं। इस पेड़ की लकड़ी की खासियत के बारे में चलिए जाने।
इस पेड़ की खेती का फायदा जानें
पॉपुलर के पेड़ की खेती में किसानों को फायदा इसलिए है क्योंकि इसकी लकड़ी हल्की होती है। जिससे इसकी बिक्री जल्दी हो जाती है। कीमत भी अच्छी मिल जाती है। पॉपुलर पेड़ की लकड़ी हल्की प्लाईवुड, बॉक्स, माचिस, चॉपस्टिक बनाने के लिए काम आती है। इसके पेड़ 80 फीट ऊंचे होते हैं। एक हेक्टेयर से सात से आठ लाख रुपये पॉपुलर के पेड़ों से कमाई की जा सकती है। इसकी लकड़ी करीब ₹800 क्विंटल में बिक जाती है। यह पेड़ तेजी से बढ़ते है, और उत्पादन भी तगड़ा मिलता है। चलिए जानते हैं किन क्षेत्रों में किसान पॉपुलर की खेती कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-2 महीने में बने लखपति, गेहूं की कटाई के बाद उगाएं ये 3 सब्जियां, खाली जमीन से करें अतिरिक्त कमाई
खेती के लिए सही जगह का चुनाव
पॉपुलर के पेड़ की खेती करने जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसकी खेती के लिए सही जगह कौन सी होगी, मिट्टी कैसी होनी चाहिए। तो पॉपुलर पेड़ की खेती के लिए 6 से 8.5 पीएच मान के बीच की मिट्टी बेहतर मानी जाती है। जिन क्षेत्रों का तापमान 5 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच हो वहां पर पॉपुलर पेड़ की खेती कर सकते हैं। ध्यान रखें जहां पर बर्फ गिरती है वहां पॉपुलर के पेड़ की खेती न करें। पॉपुलर के पेड़ की खेती के साथ-साथ किसान बीच-बीच में सब्जी, मसाले या गन्ने की भी खेती कर सकते हैं।
क्योंकि दो पेड़ों के बीच में करीब 12 से 15 फीट की जगह होती है। जिससे बीच में अन्य फसल लगाकर किसान बीच-बीच में अतिरिक्त कमाई भी ले सकते हैं। पॉपुलर के पेड़ पांच-सात साल में तैयार हो जाते है।