ये है पैसो का पेड़, जड़ से लेकर फूल तक सब कुछ बिकता है, एक बार लगाए 30 साल

ये है पैसो का पेड़, जड़ से लेकर फूल तक सब कुछ बिकता है, एक बार लगाए 30 साल तक बटोरें पैसे। आज हम एक ऐसे पेड़ की खेती के बारें में जानेंगे, जिससे लाखो-करोड़ो रु कमाए जा सकते है।

ये है पैसो का पेड़

परंपरागत खेती के अलावा पेड़ों की खेती करके भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। जिसमें आज हम एक कैसे पेड़ के बारे में बात करने वाले हैं, जिसका सब कुछ बेंच कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा गुणवान पेड़ है। दरअसल, हम पलाश के पेड़ की बात कर रहे हैं। इसके फूलों की खेती की जाती है। इसके फूल को कई नामों से जाना जाता है। बता दे कि यह उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल भी है। इस तरह आप इसकी अहमियत समझ सकते हैं। इस पेड़ की खेती करके अमीर हो सकते हैं। इसके इतने फायदे हैं कि गिनते-गिनते थक जाएंगे।

वही इस फूल की खेती में अब प्रतियोगिता भी कम है। क्योंकि पहले से कम किसान इसकी खेती कर रहे हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश के कई स्थान जैसे कि बांदा, चित्रकूट, महोबा, मानिकपुर और वहां के पास के राज्य मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में इसकी खेती करके किसान अंधाधुंध कमाई कर रहे हैं। लेकिन यहां के अलावा अन्य राज्यों में भी इसकी खेती करके किसानों को फायदा हो रहा है। मगर फिर भी जितनी मांग है, खेती उससे कमी हो रही। चलिए सबसे पहले जानते हैं कि पलाश के पेड़ की खेती करके कमाई कैसे हो सकती है, इसके फायदे क्या है। यानी कि इसकी खूबी हम जानेंगे। उसके बाद इसकी खेती में निवेश और कमाई भी समझेंगे।

ये है पैसो का पेड़, जड़ से लेकर फूल तक सब कुछ बिकता है, एक बार लगाए 30 साल

यह भी पढ़े- 10वीं फेल ने शहर में बजाया डंका, खेती से 2 लाख रु कमाई कर दिखा दिया जलवा, जानिये किस खेती से होंगे मालामाल

जड़ से लेकर फूल तक सब कुछ बिकता है

पलाश के पेड़ की कीमत सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी है। वहां भी इसकी मांग है। क्योंकि पलाश के फूलों से रंग बनाया जाता है। इस पेड़ की बीज, जड़, छाल, लकड़ी, फूल, पत्ते सब कुछ बेचे जाते हैं। इससे आयुर्वेदिक चूर्ण बनता है। साथ ही इसका तेल भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग घरेलू नुस्खे में भी इसका इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि अगर व्यक्ति के किसी अंग से रक्तस्राव हो रहा हो जैसे नाक, कान या मल मूत्र त्यागने की जगह से भी खून निकल रहा है तो पलाश की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से राहत मिलती है। जिसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करते हैं।

इसके अलावा हड्डियां मजबूत करने के लिए भी इसका गोंद मिश्री दूध या फिर अवला के रस के साथ मिलाकर पिया जाता है। वही दस्त के इलाज में भी इसका गोंद काम आता है। यानी कि कई तरह से यह पेड़ हमारे लिए फायदेमंद है। इसे बेंच कर भी कमाई की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं अगर 1 एकड़ में इसकी खेती करें तो कितना निवेश करना होगा।

पलाश की खेती में निवेश और कमाई

पलाश की खेती की बात करें तो इसमें अच्छी खासी कमाई है। जिसमें निवेश की बात करें तो 1 एकड़ में अगर पलाश के पेड़ लगाते हैं तो ₹50000 तक निवेश करने पड़ सकते हैं। जिससे कमाई आने वाले 30 सालों तक होगी। क्योंकि इतने समय तक इस पेड़ के फूल, पत्ती, छाल, लकड़ी आदि बेचकर कमाई की जा सकती है। जिसमें तीन से चार साल में तो फूल ही बेचने को मिलने लगेंगे। इस तरह यह एक पैसों का पेड़ है। जिसकी हर चीज बेंच कर कमाई की जा सकती है।

यह भी पढ़े- 1 इंच नहीं थी जमीन, खेती के जुनून से 3 करोड़ रु एक सीजन में कमा रहे, जानिये खरबूजे की खेती में सफल किसान की कहानी

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद