अप्रैल के महीने में करोड़ो के आमों को खाक में मिला देगा यह कीट, जाने इससे आमों का बचाव के सटीक उपाय

अप्रैल के महीने में करोड़ो के आमों को खाक में मिला देगा यह कीट, जाने इससे आमों का बचाव के सटीक उपाय। आम के फलो में कई प्रकार के कीटों का खतरा रहता है जिसमे खास करके मक्खी का खतरा ज्यादा रहता है। मक्खी आम के पेड़ और फलों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुँचाती हैं। आम के फल जो कच्चे या फिर पके हो इन फलों पर अंडे देती हैं, इससे फल सड़ने लगते हैं और मार्केट में बेचने के लायक नहीं बच जाते है। अब ऐसे में आम का नुकसान होता है। इससे बचाव के आज हम आपको कुछ टिप्स बताते है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

नीम का उपाय

नीम के कप उपाय से आप आम के फलो को बचा सकते है इसके लिए आपको सबसे पहले नीम के पत्तों से तैयार किए हुए 5% घोल का इस पर स्प्रै करने से मक्खी की संख्या में कमी आने लगती है। इसके साथ ही आप ट्राइकोग्रामा परजीवी का इस्तेमाल कर सकते है। आपको बता दे यह एक ऐसा कीट है जो फल मक्खी के अंडों को पूरी तरह से नष्ट करने के काम में आता है। इन कीटों को आप प्रयोगशालाओं से खरीद कर ला सकते है और आम के बगीचों में ले जाकर छोड़ सकते है। इससे आम के फल सुरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़े: गेहूं के भाव में बढ़ोतरी, भाव में आई आज 50 रूपए की तेजी, जाने 5 अप्रैल के ताजा गेहूं के मंडी भाव

थैलों के उपाय

थैलों के उपाय बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होते है। अगर आप कागज या फिर कपड़े के बैग का इस्तेमाल करके कच्चे फलों को इससे ढक देते है तो मक्खी इसमें अंडे नहीं दे पाएगी और इससे फल सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही ट्रैप का उपाय की कमाल का होता है इससे आप मक्खियों का खात्मा कर सकते है। इससे फायदा यह है की यह एक तरह का आकर्षक रसायन कहा जाता है इससे नर मक्खियों को आकर्षित किया जाता है। जिसमे कीटनाशक जैसे मलाथियॉन को मिलाकर इसको लगा दिया जाता है। जिसके बाद में प्रत्येक पेड़ पर 1 ट्रैप लगा देते हैं। इससे मक्खियों की समस्या ख़त्म हो जाती है।

दवाइयों के उपाय

अगर खेतों में मक्खी का प्रकोप अगर ज्यादा हो जाता, तब ऐसे में आपको रासायनिक दवाओं का स्प्रे कर सकते है, लेकिन आपको इस बात का ख़ास ध्यान रखना होगा कि इस फल की तुड़ाई के लगभग 15-20 दिन पहले आपको यह स्प्रे करना है। आप इसके लिए डायमेथोएट 30% EC या फिर इसकी जगह पर मेलाथियॉन 50% EC दवाई का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले 1 मि.ली. दवा लेना है इसको 1 लीटर पानी में मिला लेना है और इसका स्पे कर देना है। वही आपको लगभग हर 15 दिन में एक बार इस दवाई का स्प्रे करना है जब तक प्रकोप में कमी ना नजर आने लगे। इस प्रकार आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते है।

यह भी पढ़े: लहसुन के भाव में तेजी, भाव में आज नजर आया तगड़ा उछाल, जाने 5 अप्रैल के ताजा मंडी के भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment