लहसुन की ये किस्म किसानों को बनाएगी धन्ना सेठ, इसमें है उच्च भंडारण क्षमता और रोग प्रतिरोध क्षमता, जानिए प्रॉफिट का मंत्र

On: Monday, September 29, 2025 9:22 PM
लहसुन की ये किस्म किसानों को बनाएगी धन्ना सेठ, इसमें है उच्च भंडारण क्षमता और रोग प्रतिरोध क्षमता, जानिए प्रॉफिट का मंत्र

लहसुन की ये किस्म मोटी कलियों के लिए जानी जाती है इस किस्म की मांग बाजार में सबसे ज्यादा होती है तो चलिए इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानते है।

लहसुन की ये किस्म बनाएगी धन्ना सेठ

लहसुन एक महत्त्वपूर्ण मसाला एवं औषधीय फसल है जिसकी खेती भारत के लगभग सभी राज्यों में की जाती है। इसकी खेती किसान बहुत बड़े स्तर पर करते है। आज हम आपको लहसुन की एक ऐसी वैरायटी के बारे में बता रहे है जिसकी भंडारण क्षमता बहुत जबरदस्त होती है इस किस्म को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है जिससे किसान इसे सही समय पर बेचकर बेहतर दाम प्राप्त कर सकते है। इस किस्म की मांग बाजार में काफी होती है और इससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ होता है। ये किस्म रोगों के प्रतिरोधक होती है। लहुसन की इस किस्म का नाम धार है ये मध्य प्रदेश की एक प्रसिद्ध किस्म है। जो उच्च पैदावार के लिए पहचानी जाती है। तो आइये इसकी खेती के बारे में जानते है।

लहसुन की धार किस्म

लहसुन की धार किस्म व्यावसायिक रूप से खेती के लिए बहुत उत्तम होती है इसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में करना उचित होता है इसकी खेती के लिए खेत की गहरी 2-3 बार जुताई करना चाहिए और मिट्टी में गोबर की पुरानी खाद डालना चाहिए इसकी खेती के लिए अच्छी जल धारण क्षमता वाली हल्की दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे सर्वोत्तम होती है। इसकी कली (जवा) को गांठों से अलग करके बुआई की जाती है बुवाई के लिए स्वस्थ कली का उपयोग करना चाहिए। एक हेक्टेयर में बुवाई के लिए लगभग 5 क्विंटल तक बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती खरपतवार और कीट नियंत्रण के उचित उपाय करना चाहिए। बुवाई के बाद लहसुन की धार किस्म फसल करीब 120 से 150 दिनों में तैयार हो जाती है।

जबरदस्त होगा उत्पादन

लहसुन की धार किस्म की उपज क्षमता बहुत जबरदस्त होती है। ये किस्म मंडी में अच्छी कीमत प्राप्त करती है एक हेक्टेयर में लहसुन की धार किस्म की खेती करने से लगभग 100-125 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होती है आप इसकी खेती से लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है। इसकी स्टोरेज क्षमता बहुत अच्छी होने के कारण आप इसे सही समय पर बेचकर जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े आ गया गेहूं की बुआई का समय, कम पानी में ज्यादा उपज लेने के लिए चुने ये खास किस्म छप्परफाड़ उत्पादन से भरेंगे गोदाम, जाने नाम