ड्रैगन फ्रूट की फसल को बर्बाद कर देगा ये फंगस, नियंत्रण के लिए करें ये छिड़काव उत्पादन में होगी बेशुमार वृद्धि, जाने उपाय

On: Saturday, October 11, 2025 7:27 PM
ड्रैगन फ्रूट की फसल को बर्बाद कर देगा ये फंगस, नियंत्रण के लिए करें ये छिड़काव उत्पादन में होगी बेशुमार वृद्धि, जाने उपाय

ड्रैगन फ्रूट की खेती व्यावसायिक रूप से बहुत बड़े स्तर पर की जाती है। इसकी फसल में अच्छे उत्पादन के लिए फसल की देखरेख करना सबसे जरुरी काम होता है कई बार ड्रैगन फ्रूट की खेती में फंगस का बहुत अटैक होता है। इसे बचाव के लिए जल्द नियंत्रण के उपाय करना चाहिए तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से समझते है।

ड्रैगन फ्रूट की फसल को बर्बाद कर देगा ये फंगस

ड्रैगन फ्रूट की फसल में फंगस का लगाना एक बड़ी समस्या है अगर समय पर नियंत्रण न किया जाए तो पौधे सड़ने लगते है और फल उत्पादन कम हो जाता है। फसल में इसके लक्षण दिखाई दें तो तुरंत रोकथाम के प्रभावी उपाय करना चाहिए। जिससे फसल को नुकसान नहीं पहुँचता है और ड्रैगन फ्रूट की फसल एकदम सुरक्षित रहती है इस समस्या को जड़ से ख़त्म करने के लिए आज हम आपको जैविक और रासायनिक दोनों तरह के उपायों के बारे में बता रहे है जो बहुत प्रभावशाली साबित होते है।

फंगस नियंत्रण के लिए करें ये छिड़काव

अगर ड्रैगन फ्रूट की फसल में फंगस शुरुआती स्टेज पर है तो आप उसे नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का उपयोग कर सकते है। नीम का तेल एक प्राकृतिक फफूंदनाशक और फंगीसाइड है। जो फंगल रोगों को फैलने से रोकता हैजैसे की एन्थ्रेक्नोज और तना सड़न। ये पर्यावरण के अनुकूल होता है और जैविक खेती के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित विकल्प है। अगर फसल में फंगस की समस्या गंभीर है तो आप रासायनिक उपाय के लिए कार्बेन्डाजिम कॉपर ऑक्साइड और मैंकोजेब पाउडर का उपयोग भी कर सकते है ये एक कवकनाशी और प्रणालीगत फफूंदनाशक है जो फंगस को तेजी से नियंत्रित करता है। ये पौधे के अंदर से रोगों को नियंत्रित करते है। 

कैसे करें उपयोग

ड्रैगन फ्रूट की फसल में फंगस को कंट्रोल करने के लिए कार्बेन्डाजिम कॉपर ऑक्साइड और मैंकोजेब पाउडर का इस्तेमाल घोल बनाकर कर सकते है इसे पौधों पर छिड़काव करना है। और संक्रमित हिस्सों को हटाकर नष्ट कर देना है जिससे दूसरे हिस्सों में फैले। इसके अलावा खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनानी है क्योकि ज्यादा नमी फंगस को बढ़ावा देती है।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े धान का दुश्मन है ये कीट, कीट के आक्रमण से बचने के लिए तुरंत करें ये छिड़काव फसल पर नहीं आएगी एक आंच, जाने उपाय