इस फल की खेती फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड और कीमत दोनों बाजार में अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन सा फल है।
मार्केट में 800 रूपए किलो बिकता है ये फल
अखरोट की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है आज हम आपको अखरोट की एक लोकप्रिय किस्म के बारे में बता रहे है जो बाजार में बहुत डिमांडिंग होती है क्योकि इसके फलों का छिलका पतला होता है। इसलिए लोग इसका सेवन करना काफी ज्यादा मात्रा में पसंद करते है आप इसकी खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है हम बात कर रहे है कागजी अखरोट की खेती की इसे कुछ लोग पेपर शैल अखरोट भी कहते है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कागजी अखरोट की खेती
अगर आप कागजी अखरोट की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। कागजी अखरोट की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, मध्यम से गहरी, और उपजाऊ मिट्टी उपयुक्त होती है कागजी अखरोट के पौधे ग्राफ्टिंग या बीज के माध्यम से तैयार किए जा सकते है ग्राफ्टिंग से तैयार पौधे जल्दी फल देना शुरू कर देते है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार करना चाहिए फिर खेत में रोपाई करनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद, डीएपी, नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश का उपयोग करना चाहिए। रोपाई के बाद इसका पेड़ 5-6 साल में फल देना शुरू करता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप कागजी अखरोट की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी। कागजी अखरोट बाजार में करीब 700 से 800 रूपए प्रति किलो तक बिकते है। कागजी अखरोट के 10 साल के पेड़ करीब 25-30 किलो तक अखरोट दे सकते है जबकि 20 साल के पेड़ 35-45 किलो तक फल दे सकते है। एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों करड़ों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। कागजी अखरोट की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद