इस फल की डिमांड बाजार में खूब अधिक मात्रा में होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है और ये फल साल में सिर्फ कुछ ही महीने बाजार में मिलता है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
बाजार में 250 रूपए किलो बिकता है ये फल
लीची की ये किस्म खेती के लिए बहुत उपयुक्त होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है लीची की ये किस्म मध्यम से बड़े आकार के फलों के लिए जानी जाती है आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है इसकी खेती से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि ये कई रोग के प्रति प्रतिरोधी भी होती है हम बात कर रहे है पूर्वी लीची की खेती की इसे पुरबी लीची भी कहा जाता है ये बिहार के पूर्वी हिस्से में उगाई जाने वाली लीची की एक किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप पूर्वी लीची की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पूर्वी लीची की खेती के लिए गहरी, अच्छी जल निकासी वाली, और कार्बनिक पदार्थों से भरपूर दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे बीज से पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद, नीम की खली और सिंगल सुपर फास्फेट मिलाना चाहिए। पौधरोपण के लिए 2-3 साल के पौधे चुनना चाहिए। रोपाई के बाद इसके पेड़ में करीब 5 से 5.5 साल में फल आना शुरू हो जाते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पूर्वी लीची की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार और कमाई देखने को मिलेगी। पूर्वी लीची की औसत उपज 90-100 किलोग्राम प्रति पेड़ होती है एक एकड़ में पूर्वी लीची की खेती से आप लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है क्योकि ये बाजार में 250 से 300 रूपए प्रति किलो तक बिकती है। ये लीची की उच्च उपज देने वाली किस्म है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।