इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब अधिक मात्रा में होती है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
350 रूपए किलो बिकता है ये फल
ये फल की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी खेती में एकबार पौधे की रोपाई करने के बाद कई सालों तक कमाई होती है। ये फल सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है इसलिए इस फल की मांग बाजार में खूब अधिक मात्रा में होती है। इसकी खेती रेतीली जमीन में आसानी से हो जाती है आप इस फल की खेती से बहुत जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है खजूर की खेती तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
खजूर की खेती
खजूर की खेती बहुत ज्यादा फ़ायदेमदं होती है इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली रेतीली मिट्टी की ज़रूरत होती है इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसके पौधों को 6 से 8 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए और इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके पेड़ को बढ़ने के लिए 30 डिग्री तापमान और फल पकाने के लिए 45 डिग्री तापमान की ज़रूरत होती है। रोपाई के बाद खजूर के पेड़ में फल आने में करीब 3 से 4 साल का समय लगता है।
कितनी होगी कमाई
खजूर की खेती से बहुत ज्यादा शानदार कमाई देखने को मिलती है। क्योकि खजूर की मांग बाजार में सालभर अधिक मात्रा में होती है खजूर के एक पेड़ से करीब 70 से 100 किलो तक फल मिलता है बाजार में खजूर की कीमत 350 से 500 रूपए प्रति किलो तक होती है एक एकड़ में खजूर की खेती करने से करीब सालाना 8 से 10 लाख रूपए की कमाई होती है। खजूर की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।