किसानों के लिए इस विदेशी फल की खेती फायदे का सौदा मानी जाती है क्योकि इसकी मांग देश विदेश सब जगह बहुत होती है तो चलिए इस फल की खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
400 रूपए किलो बिकता है ये फल
इस फल की खेती बहुत लाभ की साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड मार्केट में सबसे ज्यादा मात्रा में होती है और इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। इस फल का इस्तेमाल कई स्वादिष्ट डिशों को बनाने में किया जाता है। इसकी खेती कम दिनों में पूरी हो जाती है और जबरदस्त लाखों में कमाई कराती है। आप इस विदेशी फल की खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है स्ट्रॉबेरी फल की स्ट्रॉबेरी की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है तो चलिए जानते है स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे की जाती है।

कैसे करें खेती
किसानों ने केवल धान-गेहूं और सब्जियों की खेती को सीमित रहने के बजाय फलों की खेती जैसे स्ट्रॉबेरी को भी बढ़ावा देना शुरू कर दिया है स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बलुई-दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी खेती के लिए पहले खेत की जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। पौधे लगाते समय पॉलीथीन की मल्चिंग करनी चाहिए। रोपाई के बाद इसकी फसल करीब 50 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितना होगा मुनाफा
इस फल की खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त कमाई देखने को मिलती है क्योकि इसकी डिमांड मार्केट, बड़े बड़े 5 स्टार जैसे होटल में भी खूब होती है। बाजार में इसका भाव करीब 400 से 500 रूपए प्रति किलो तक होता है एक एकड़ में इस फल की खेती करने से करीब 100 क्विंटल तक फलों का उत्पादन होता है। एक एकड़ जमीन में स्ट्रॉबेरी की खेती करने से करीब 2 से 4 लाख रूपए तक का मुनाफा हो सकता है। स्ट्रॉबेरी की खेती जरूर करनी चाहिए।