इस फल की खेती बहुत फायदेमंद और अधिक मुनाफे वाली होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
बाजार में 300 रूपए किलो बिकता है ये फल
अनार की खेती बहुत लाभकारी होती है लेकिन अनार के अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी किस्म का चयन करना सबसे जरुरी काम होता है क्योकि बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाले अनार की डिमांड ज्यादा होती है अनार सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इसलिए लोग इसको खाना बहुत पसंद करते हैआज हम आपको अनार की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो न केवल अधिक पैदावार देती है बल्कि कई रोगों के प्रतिरोधी भी होती है हम बात कर रहे है अनार की भगवा किस्म की खेती की ये अनार की एक खास प्रकार की किस्म है जो अपने बड़े आकार, मीठे स्वाद और गहरे लाल रंग के लिए जानी जाती है ये किस्म अपने उच्च पोषण मूल्य और एंटीऑक्सीडेंट के लिए भी प्रसिद्ध है।

कैसे करें खेती
अगर आप अनार की भगवा किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अनार की भगवा किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसकी खेती में पौधों को एक-दूसरे से 3-4 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए रोपाई के बाद अनार की भगवा किस्म का पेड़ करीब 2-3 साल में फल देना शुरू कर देता है।
कितनी होगी कमाई
गर आप अनार की भगवा किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। क्योकि ये बाजार में बहुत डिमांडिंग होता है अनार की भगवा किस्म का एक पेड़ करीब 14 किलोग्राम फल की औसत उपज देता है एक एकड़ में आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये बाजार में करीब 250 से 300 रूपए किलो बिकता है।