इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है इसकी खेती में एकबार की लागत लगाने के बाद कई सालों तक मुनाफा मिलता है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
फायदे का सौदा है ये फल की खेती
करोंदे की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको करोंदे की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा उपज देने वाली होती है ये किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग भी होती है क्योकि इसका उपयोग कई चीजों को बनाने में बहुत होता है अगर किसान इसकी खेती नहीं करना चाहते है तो इसके पौधों को खेत की मेड पर भी लगा कर डबल मुनाफा कमा सकते है जिससे खेत में लगी फसल भी जंगली जानवरों से सुरक्षित रह सकती है। हम बात बात रहे है करोंदे की पूरमैन किस्म की खेती की ये करौंदा की एक किस्म है जो विशेष रूप से फलने वाली और घर के बगीचे के लिए उपयुक्त है।

कैसे करें खेती
अगर आप करोंदे की पूरमैन किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। करोंदे की पूरमैन किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसके पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए इसकी खेती में गोबर की खाद का उपयोग जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद करोंदे की पूरमैन किस्म के पेड़ में करीब 2 से 3 साल में फल लगने लगते हैं।
कितनी होगी उपज
अगर आप करोंदे की पूरमैन किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी उपज देखने को मिलेगी। करौंदा की पूरमैन किस्म की खेती में एक पौधे से कीरब 20 से 25 किलोग्राम तक उपज मिल सकती है एक एकड़ में आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है इसका उपयोग मुरब्बा, अचार, शरबत जैसी कई चीजों को बनाने में बहुत होता है।