स्वाद और सेहत का संगम है ये फल, पौष्टिकता में लीची को भी देता है मात खेती से कराएगा ताबड़तोड़ आमदनी, जाने नाम और काम काम।
स्वाद और सेहत का संगम है ये फल
ये फल स्वाद और पोषक तत्वों से बहुत ज्यादा भरपूर होता है इस फल में पौष्टिकता कूट-कूट कर भरी हुई होती है जो कई बिमारियों को सेहत के आस-पास भी भटकने नहीं देती है। इस फल की डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है क्योकि लोग इस फल को खाना बहुत पसंद करते है। आप इस फल की खेती से बहुत जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है लोकाट फल की खेती की लोकाट की खेती बहुत आसान और फायदेमंद साबित होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
लोकाट फल की खेती
लोकाट फल की खेती बहुत लाभकारी होती है अगर आप इसकी खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानना होगा जिससे आपको कोई परेशानी या दिक्कत नहीं होगी। लोकाट फल की खेती के लिए जल निकासी वाली रेतीली दोमट से लेकर चिकनी मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। आपको बता दें लोकाट के पौधे को उगाने के लिए अच्छे पोषण, जल प्रबंधन, और खरपतवार नियंत्रण का ध्यान रखना चाहिए। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है। इसकी खेती में जैविक और गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद इसके पेड़ में फल करीब 3 साल में आना शुरू हो जाते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप लोकाट फल की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलेगी क्योकि ये फल बाजार में बहुत बिकता है एक एकड़ में लोकाट फल की खेती करने से करीब 12-15 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार मिलती है। एक एकड़ में लोकाट की खेती से सालाना करीब 5 से 7 लाख रूपए तक की कमाई की जा सकती है। आपको बता दें इसकी खेती से कई सालों तक कमाई की जा सकती है क्योकि इसका पेड़ कई साल तक फल देता है।