इस फल की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है तो चलिए विस्तार से जानते है कौन से फल की खेती है।
पैसे छापने की मशीन है ये फल की खेती
इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत मुनाफे वाली साबित होती है क्योकि इसकी मांग बाजार में बहुत होती है लोग इस फल का सेवन करना बहुत पसंद करते है इस फल का इस्तेमाल जैम, जेली, जूस, केंडी जैसी कई अनगिनत चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। इस फल की खेती में एकबार पौधों की रोपाई करने के बाद कई सालों तक जबरदस्त कमाई होती है क्योकि इसका पेड़ कई सालों तक बंपर फलों की पैदावार देता रहता है। हम बात कर रहे है शहतूत की खेती की शहतूत की खेती बहुत गुणकारी होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

शहतूत की खेती
अगर आप शहतूत की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। शहतूत की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट से चिकनी, घनी उपजाऊ से समतल मिट्टी अच्छी मानी जाती है मिट्टी का पीएच मान 6.2-6.8 के बीच होना चाहिए इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद और जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए। रोपाई के बाद शहतूत का पेड़ करीब 2 से 2.5 साल में फल देना शुरू कर देता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप शहतूत की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ बहुत अधिक उपज देखने को प्राप्त होगी। शहतूत की डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है एक एकड़ में शहतूत की खेती करने से करीब 15,000-18,000 किलोग्राम तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है शहतूत की खेती जरूर करनी चाहिए।