विंटर सीजन में इस सब्जी की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में खूब ज्यादा मात्रा में होती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।
पैसे छापने की मशीन है ये सब्जी की खेती
ये विदेशी सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है इसकी खेती से न केवल बहुत जबरदस्त पैदावार मिलती है बल्कि ये बाजार में खूब बिकती भी है लोग इसको खाना बहुत पसंद करते है इस सब्जी की खेती में ज्यादा मेहनत और खर्चा नहीं लगता है। आप इस विदेशी सब्जी की खेती से बहुत ज्यादा शानदार मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती की ये एक मिनी गोभी है और इसकी खेती सबसे पहले ब्रुसेल्स में हुई थी तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती के लिए उपजाऊ अच्छी जल निकासी वाली और ठोस सबसे अच्छी होती है मिट्टी का पीएच कम से कम 6.5 होना चाहिए। आपको बता दें ये ठंडी आर्द्र जलवायु में सबसे अच्छी तरह से पनपती है और 15-18 डिग्री सेल्सियस के तापमान रेंज में सबसे ज़्यादा उपज देती है। इसके पौधे बीज के जरिए लगाए जाते है बीजों को ¼-½ इंच गहराई पर और 2 सेमी की दूरी पर बोना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमला करना चाहिए। बुवाई के बाद ब्रसेल्स स्प्राउट्स की फसल करीब 80 से 110 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी आमदनी
ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती से बहुत ज्यादा बंपर कमाई देखने को मिलती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है मार्केट में ब्रसेल्स स्प्राउट्स सब्जी की कीमत करीब 300 से 500 रूपए प्रति किलो तक होती है एक हेक्टेयर में ब्रसेल्स स्प्राउट्स की खेती करने से करीब 200 क्विंटल तक की पैदावार मिल सकती है। आप इसकी खेती से लाखों करोड़ों रूपए की कमाई कर सकते है। किसानों को इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।