मुर्गी पालको के लिए वरदान बना ये फूल, मुर्गी हुई मस्त और अंडे की बढ़ी शक्ति, जानिये कैसे

मुर्गी पालको के लिए वरदान बना ये फूल, मुर्गी हुई मस्त और अंडे की बढ़ी शक्ति, जानिये कैसे। ताकी आप भी अपनी मुर्गियों को खिला सके चारे के साथ यह फूल।

मुर्गी पालको के लिए वरदान बना ये फूल

मुर्गी पालको को अपनी मुर्गियों के सेहत का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। अगर खाने में उन्हें सही मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलता तो मुर्गियां जल्दी कमजोर और बीमार पड़ने लगती है। लेकिन आज हम एक ऐसे फूल के बारे में जानकारी लेंगे, जिसके सेवन से मुर्गियां सेहतमंद रहेंगी। साथ ही उनसे मिलने वाले अंडे भी बहुत ज्यादा फायदेमंद हो जाएंगे। जिससे लोग इसे खाकर बीमारी को मात दे देंगे। क्योंकि इससे बीमारी में लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं यह कौन सा फूल है और इसके सेवन से मुर्गियों को क्या फायदा है। साथ ही कितनी मात्रा में आपको यह फूल देना है और अंडे कैसे फायदेमंद होंगे, यह सारी जानकारी लेते हैं।

गेंदा का फूल खाकर मुर्गी हुई मस्त

दरअसल, हम गेंदे के फूल की बात कर रहे हैं। जिससे मुर्गियों को स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। क्योंकि गेंदे में बढ़िया मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मुर्गियों की सेहत के लिए बढ़िया रहते हैं। इससे मुर्गियां भी जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगी और उन्हें एक बूस्टर देने वाला चारा मिलेगा। तो अगर आप मुर्गियों की ऊर्जा बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें सेहतमदं रखना चाहते हैं तो चारे के साथ-साथ गेंदे के कुछ फूल खिला सकते हैं। लेकिन इसके लिए हम आपको सही मात्रा भी बताने जा रहे है।

मुर्गी पालको के लिए वरदान बना ये फूल, मुर्गी हुई मस्त और अंडे की बढ़ी शक्ति, जानिये कैसे

यह भी पढ़े- नाम की छोटी पर कमाई देगी बड़ी, पैसो से भर देगी आपकी तिजोरी, जानिये कब-कहाँ-कैसे होती है छोटी इलायची की खेती

कितनी मात्रा में दें गेंदे के फूल

मुर्गियों को गेंदे का फूल खिलाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, आप चारे के साथ उन्हें यह फूल दे सकते हैं। जिसमे आप फूलों की पंखुड़ियों को सुखा सकते है। जिसमें अगर आप 100 किलो चारा दे रहे हैं तो दो से तीन किलो तक फूलों की पंखुड़ियां उस चारे में मिलाकर उन्हें दे सकते हैं। इससे चारे के साथ-साथ वह फूल भी खा जाएंगे और उन्हें इससे फायदा होगा। साथ ही साथ उनसे मिलने वाला अंडा और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाएगा चलिए जानते हैं कैसे।

ज्यादा फायदेमंद होंगे अंडे

मुर्गी पालन के लिए मुर्गी के अंडे भी मायने रखते हैं। इससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है, तो अगर मुर्गी पालक मुर्गियों को गेंदे का फूल देते हैं तो अंडे भी बढ़िया होंगे। जिसमें अंडे का जो पीला भाग होता है वह और गहरा पीला हो जाएगा। जिससे यह माना जाता है कि वह पोषण से भरा हुआ है। इसके अलावा अंडे में कैरोटीन भी बढ़िया मात्रा में मिल जाता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

इस तरह मुर्गियां अगर गेंदा खाती है तो उन्हें बीटा कैरोटीन मिलता है। बता दे कि बीटा कैरोटीन तब मिलता है जब आप लाल-नारंगी-पीला रंग के सब्जी और फल खाते हैं। लेकिन इस अंडे से ही आपको यह सारे तत्व मिल जाएंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि इससे क्या फायदा है तो बता दे कि यह भले पोषक तत्व ना हो लेकिन इससे विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। जिससे आंखें मजबूत होती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता इससे बढ़ती है। इस तरह आसानी से यह अंडा और ज्यादा सेहतमंद हो जाता है। वह गेंदे के फूल से जो की साल भर मिलते है।

यह भी पढ़े- 50 लीटर दूध देने वाली गाय की कीमत है लाखों, लबालब भरेगी तिजोरी, वैज्ञानिक भी कहते है इसके दूध को सेहतमंद

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद