इस सब्जी की खेती किसनों के लिए बहुत लाभदायक होती है क्योकि ये बाजार में सिर्फ कुछ महीने ही मिलती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है तो चलिए इस लेख के द्वारा इसकी खेती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानते है।
चंद दिनों के अंदर मालामाल बना देगी ये खेती
मटर की खेती बहुत फायदेमंद होती है इसकी मांग बाजर में बहुत होती है क्योकि ये साल में सिर्फ कुछ महीने ही बाजार में आती है लोग इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खरीदना पसंद करते है और स्टोर करके भी रखते है। मटर की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण अच्छी किस्म का चयन करना होता है। आज हम आपको मटर की एक बहुत उचित और उन्नत किस्म के बारे में बता रहे है। जो बड़े और चमकदार दाने पैदा करती है इसकी गुणवत्ता देखकर लोग इसे जल्दी खरीदना पसंद करते है। इस किस्म के प्रति पौधे में कम से कम 10 से 15 फलियां लगती है। मटर की इस किस्म का नाम काशी उदय है ये मटर की एक उन्नत और प्रसिद्ध किस्म है।

मटर की काशी उदय किस्म
मटर की काशी उदय किस्म व्यावसायिक रूप से खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसकी खेती के लिए पानी निकासी वाली दोमट या हल्की दोमट मिट्टी सबसे बेहतर होती है। इसके बीज को बोने से पहले खेती की भूमि को अच्छी तरह से जोतकर तैयार करना चाहिए और भूमि को खरपतवारों से मुक्त रखना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए स्वस्थ बीजों का ही चयन करना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद मटर की काशी उदय किस्म की फसल लगभग 60-65 दिनों में पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। ये एक अगेती किस्म जो कम समय में पक जाती है।
उत्पादन क्षमता
मटर की काशी उदय किस्म की उत्पादन क्षमता बहुत बंपर होती है ये अपनी हरी भरी मटर के लिए जानी जाती है इसका उत्पादन प्रति हेक्टेयर लगभग 140 से 160 क्विंटल तक होता है। आप एक सीजन में ही इसकी खेती से लाखों रुपए का मुनाफा आराम से कमा सकते है। मटर की काशी उदय किस्म की खेती सितंबर अक्टूबर के महीने में जरूर करना चाहिए।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद