किसान का कारनामा 20 हजार का खर्चा करके कमा लिए 5 लाख, इस नए नवाचार के लिए मिला फार्मर्स अवार्ड

On: Tuesday, December 10, 2024 7:30 PM

किसान का कारनामा 20 हजार का खर्चा करके कमा लिए 5 लाख। आइए इस किसान के बारे में विस्तार से जानते है।

किसान रामगोपाल गुप्ता

आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने गजब का कारनामा कर दिखाया है। यह किस जिले के पिछोर के भौंती गांव का रहने वाला है। इस किसान को मिली मिलेनियम फार्मर्स अवार्ड मिल चुका है। यह किसान आंवला की खेती करता है और उसके जरिए 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर लेता है।

किसान ने 2009 में लगभग 3 बीघा जमीन में 200 आंवले के पेड़ लगाए थे जो कि उनको सरकार की तरफ से फ्री मिले थे। जिसमें इन्होंने 20 हजार रुपए इनको बड़ा करने में खर्च की है। इसके बाद यह धीरे-धीरे फल देने लगे और सालाना चार से पांच लाख रुपए की कमाई होने लगी।

आंवला के खेत में अन्य चीजों की खेती

किसान ने इस आंवला की खेती के साथ-साथ इसके खेत में कई सब्जियों की भी खेती करना शुरू कर दिया है। इसमें इन्होंने सब्जियां फुल आम अमरूद के भी पेड़ लगा दिए हैं।

यह भी पढ़े: करोड़ों की कमाई करने वाला यह फल, पोषक तत्वों से है भरपूर, जाने क्या है इस फल का नाम

जिससे इनको अलग से भी कमाई होती है। यह किसान एक ही खेत में कई तरह के पेड़ों और सब्जियों से कमाई कर रहा है। इन सब से वह सालाना 6 से 7 लख रुपए की कमाई कर लेते हैं।

आंवला का इस्तेमाल

किसान रामगोपाल गुप्ता का कहना है कि आंवला का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इससे कई तरह की खान की चीज तैयार की जाती है। इससे आंवले का मुरब्बा, आंवले का अचार, आंवले की कैंडी बनाई जाती है। इतना ही नहीं इस किसान का कहना है कि बाकी तरह की फसले समय पर ज्यादा होने पर बाकि तो खराब हो जाती है लेकिन आंवले खराब नहीं होते हैं।

किसान को मिल चुका फार्मर्स अवार्ड

किसान रामगोपाल को इससे पहले भी फार्मर्स अवार्ड के अलावा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विद्यालय झांसी में सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सम्मानित किया गया था। इनको इससे पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के दामों में तेजी के आसार, जाने क्या कहता है सोयाबीन मंडियों में सोयाबीन के दामों का गणित

Leave a Comment