आलू की ये विदेशी किस्म किसानों को बनाएगी धन्ना सेठ, खेत से ही खरीद लेंगी चिप्स बनाने वाली कंपनियां चिप्स-फ्रेंच फ्राइज के लिए उपयुक्त  

On: Thursday, October 2, 2025 6:23 PM
आलू की ये विदेशी किस्म किसानों को बनाएगी धन्ना सेठ, खेत से ही खरीद लेंगी चिप्स बनाने वाली कंपनियां चिप्स-फ्रेंच फ्राइज के लिए उपयुक्त  

आलू की खेती करने के लिए ये किस्म बहुत फायदेमंद साबित होती है इसकी मांग बड़ी बड़ी चिप्स बनाने वाली कंपनियों में बहुत होती है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।

आलू की ये किस्म बनाएगी धन्ना सेठ

आलू की खेती बहुत बड़े पैमाने पर की जाती है क्योकि आलू का सबसे ज्यादा उपयोग चिप्स और फ्रेंच फ्राइज जैसे कई खाने के आइटम को बनाने में बहुत होता है आलू की ये किस्म चिप्स बनाने के उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी गुणवत्ता दूसरी किस्मों की तुलना अधिक और अच्छी होती है।  इसमें उच्च स्तर का शुष्क पदार्थ होता है इस किस्म में तेल कम सोखने की क्षमता होती है जिससे कुरकुरे चिप्स बनते है। आलू की इस किस्म का नाम एफसी 3 है ये आलू की एक विदेशी उन्नत और सर्वोत्तम किस्म है।

आलू की एफसी 3 किस्म 

आलू की एफसी 3 किस्म व्यावसायिक रूप से खेती के लिए बहुत उत्तम होती है इस किस्म को चिप्स कंपनियों द्वारा प्राथमिकता दी जाती है। इसकी बुवाई अक्टूबर से नवंबर के महीने में करना चाहिए। आलू की एफसी 3 किस्म की खेती के लिए अच्छी पानी सोखने वाली  बलुई दोमट मिट्टी सबसे आदर्श होती है। मिट्टी का pH मान 5.2 से 6.4 के बीच होना चाहिए। इसकी बुवाई के लिए रोग-मुक्त बीज का उपयोग करना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल करना चाहिए बुवाई के बाद आलू की एफसी 3 किस्म की फसल लगभग 110 से 120 दिनों में खुदाई के लिए तैयार हो जाती है।

कितना होगा उत्पादन

आलू की एफसी 3 किस्म की खेती किसानों को जरूर करना चाहिए इसकी उत्पादन क्षमता बहुत अच्छी होती है ये किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है। ये किस्म पिछेती झुलसा रोग के प्रति सहनशील होती है एक हेक्टेयर में आलू की एफसी 3 किस्म की खेती करने से लगभग 300-350 क्विंटल तक की पैदावार होती है। जो प्रसंस्करण उद्योग के लिए सर्वोत्तम है। आप इसकी खेती कम लागत में लाखों का मुनाफा कमा सकते है। ये एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है।

यह भी पढ़िए अक्टूबर में जरूर करें इस सब्जी की खेती, मार्केट में बिकेगी अच्छी महंगी खेती से 3 महीने में होगा 3 लाख से अधिक मुनाफा, जाने डिटेल