इस ड्राई फ्रूट की खेती किसानों के लिए तगड़े मुनाफे का सौदा साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में बहुत अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन से ड्राई फ्रूट की खेती है।
2 हजार रु किलो बिकता है ये ड्राई फ्रूट
आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक मुनाफे वाली होती है इस ड्राई फ्रूट की मांग बाजार में बहुत होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। इसकी खेती में सबसे अच्छी बात ये है की इसके पेड़ की एकबार रोपाई करने के बाद कई सालों तक कमाई होती है। आप इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है पेकान नट्स की खेती की पेकान नट्स की खेती बहुत फायदेमंद होती है तो चलिए इसकी खेती क बारे में विस्तार से जानते है।

पेकान नट्स की खेती
अगर आप पेकान नट्स की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पेकान नट्स की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली गहरी मिट्टी उपयुक्त होती है मिट्टी का पीएच मान 6.0 से 7.5 होना चाहिए। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है पेकान नट्स के पेड़ों को आमतौर पर 10-15 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद पेकान नट्स के पेड़ करीब 8 से 10 साल में फल देने लगते है लेकिन ग्राफ्टेड पेड़ों को फल देने में समय कम लगता है ग्राफ्टेड पेड़ आमतौर पर 3-4 साल में फल देना शुरू कर देते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पेकान नट्स की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई देखने को मिलेगी क्योकि ये बाजार में बहुत डिमांडिंग होते है पेकान नट्स बाजार में करीब 2 हजार से 2300 रूपए प्रति किलो तक बिकते है। एक परिपक्व पेकान का पेड़ सालाना 15-35 किलोग्राम नट्स पैदा कर सकता है एक एकड़ में पेकान नट्स की खेती से आप लाखों करोड़ों रूपए की कमाई कर सकते है।