यह रोग बरसात में अमरूद के पेड़ों को सुखा देगा, जड़ में 2 ग्राम यह दवा डालें, वरना खेत नष्ट हो जाएगा

On: Saturday, July 26, 2025 12:01 PM
अमरूद के पेड़ों में उकठा रोग

अमरूद की खेती करते हैं, तो यहाँ आपको इस समय अमरूद में फैलने वाले रोग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे फसल धीरे-धीरे सूख सकती है।

अमरूद के पेड़ों की खेती

अमरूद की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते है। कई किस्में हैं जिनकी खेती बड़ी मात्रा में की जा रही है, जैसे ताइवान अमरूद की खेती कई किसानों ने की है, जिसमें अमरूद की खेती तभी लाभदायक होती है जब उत्पादन अच्छा हो, इसके लिए पेड़ों का स्वस्थ होना ज़रूरी है, लेकिन इस साल भारी बारिश हो रही है। बरसात के मौसम में खेती में कई तरह की समस्याएँ देखने को मिल रही हैं।

जिसमें अमरूद की खेती करने वाले किसानों को एक गंभीर समस्या देखने को मिल रही है, जिसे एक खतरनाक बीमारी माना जाता है, जिससे पेड़ जड़ से सूख जाते हैं। अमरूद के पेड़ों में यह कैंसर जैसी बीमारी है, तो आइए आपको इस बीमारी के लक्षण और उपाय बताते हैं।

रोग और उसके लक्षण

इस समय अमरूद के पेड़ों में उकठा रोग देखा जा रहा है, जो फंफूद के कारण होता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें अमरूद के पेड़ों को जड़ से सुखाने की क्षमता होती है, जिसमें सबसे पहले पेड़ के नीचे से पत्ते पीले पड़ने लगते हैं, धीरे-धीरे पेड़ के सभी पत्ते पीले होकर गिरने लगते हैं, शाखाएँ सूखने लगती हैं, पेड़ मुरझाने लगता है और पेड़ जड़ से सूखने लगता है, जब इन संक्रमित पेड़ों की मिट्टी खींची जाती है, तो वह आसानी से निकल आती है, जिससे इस रोग के पूरी तरह फैलने का भी अंदाज़ा हो जाता है, तो आइए जानते हैं इसके लिए कौन सी दवा काम करेगी।

यह भी पढ़े- किसानों को सस्ते में मिलेंगे सभी कृषि यंत्र, 8 लाख रु तक अनुदान दे रही सरकार, ऐसे करें कृषि यंत्र बैंक की स्थापना

यह 2 ग्राम दवा देगी समाधान

अगर आपने भी अमरूद के पेड़ लगाए हैं और रोग की समस्या दिखाई दे रही है, तो पहले किसी कृषि विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए, अगर यह उकठा रोग है, तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले उस पेड़ को हटा देना चाहिए जिसमें यह रोग ज़्यादा फैला है। ताकि यह दूसरे पेड़ों में न फैले। अगर यह शुरुआती अवस्था है। तो ऐसी स्थिति में दो ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधे की जड़ में डाला जा सकता है, जिससे उसे नुकसान नहीं होगा और अमरूद के पेड़ों को सूखने से बचाया जाएगा।

यह भी पढ़े- तुलसी में रसोई में रखी ये 2 चीज तुरंत डाल दे, हरा-भरा-घना हो जाएगा पौधा, फ्री में करें बागवानी

Leave a Comment