किसानों के लिए वरदान बनकर आया जिओ का यह डिवाइस, कई समस्याओं को लेकर करता है पहले ही सतर्क

On: Friday, January 10, 2025 3:00 PM

किसानों के लिए वरदान बनकर आया जिओ का यह डिवाइस। आज हम आपको देश के एक ऐसे टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ के एक डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह किसानों के लिए मानो जैसे हर समस्या का हल है। किसानो की कई सारी समस्याओं को यह पल भर में हल करने वाला है। इस डिवाइस के इतने सारे फायदे हैं कि आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे।

हाल ही में देश की जाने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ द्वारा इसे कुछ समय पहले लांच किया गया है। इस डिवाइस का नाम जियोकृषि IOT हैं। यह डिवाइस खेती में बहुत ज्यादा मदद करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जियोकृषि IOT डिवाइस

इस डिवाइस की मदद से किसानो की कई समस्याएं देखते ही देखते हल हो जाएंगी। जिओ का यह डिवाइस किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इतना ही नहीं यह किसानो की कई समस्याओं का समाधान साबित होगा। यह डिवाइस भारतीय कृषि में क्रांति लाने को लेकर कार्य कर रहा है। साथ ही इस डिवाइस से लागत बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन भी बढ़ता है। यह डिवाइस कई तरह से किसानों के काम आता है।

यह भी पढ़े: गेहूं ने बिगाड़ा आम जनता का बजट, कीमतें भाग रही चीते की रफ्तार से आगे, जाने आज के गेहूं के ताजा रेट

डिवाइस के फायदे

इस डिवाइस के कई सारे फायदे हैं जैसे यह डिवाइस मिट्टी की स्थिति को मौसम के पूर्वानुमान को और फसल की सेहत के बारे में सारी जानकारियां इकट्ठा करके किसानों को बताता है। इतना ही नहीं इस डिवाइस में एक ऐसा पार्ट भी शामिल है जो की पत्तों की नमी की जांच करता है साथ ही फसल में होने वाली समस्याओं के बारे में पहले से किसानों को आगाह करता है।

इतना ही नहीं यह डिवाइस फसलों में पानी और फर्टिलाइजर की जरूरत से लेकर पौधों में होने वाली बीमारियों के बारे में भी किसानों को आगाह करता है। साथ ही यह किसानों को बारिश होने का पहले ही नोटिफिकेशन भी दे देता है। इस डिवाइस के जरिए किसानों को कई फायदे होंगे।

यह भी पढ़े: नैनो यूरिया और डीएपी के छिड़काव का सही समय जान ले किसान भाई, वरना फसल की रुक जाएगी ग्रोथ

Leave a Comment