ये फसल मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है क्योकि ये उच्च तेल सामग्री और अच्छी तेल उपज के लिए जानी जाती है इसकी खेती में खर्चा कम और मुनाफा ज्यादा होता है। इसका भाव मंडी में अच्छा प्राप्त होता है।
कम खर्चे में ज्यादा प्रॉफिट वाली फसल
सरसों की खेती कम खर्चे वाली फसल है इसकी खेती में कॉस्ट कम आती है और मेहनत भी ज्यादा नहीं लगती साथ ही दोगुना कमाई होती है। व्यवसायिक रूप से सरसों की खेती करने के लिए उन्नत और अच्छी तेल देने वाली किस्म का चयन करना चाहिए हम सरसों की जिस किस्म की बात कर रहे है। वो पाला सहन करने में सक्षम होती है और इस किस्म के दाने आकर्षक काले होते है। इसमें उच्च तेल सामग्री लगभग 41-42% तक होती है हम आपको सरसों की ADV 414 एडवेंटा कंपनी की एक संकर किस्म के बारे में बता रहे है। ये एक उन्नत और अधिक गुणवत्ता वाली किस्म है।

अक्टूबर में करें बुवाई
सरसों की ADV 414 किस्म की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा कमाई करने का एक अच्छा विकल्प है सरसों की ADV 414 किस्म की खेती के लिए मध्यम से भारी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे बेस्ट होती है। इसकी खेती के लिए जमीन की गहरी अच्छी जुताई करना जरुरी होता है। जुताई के बाद मिट्टी में पर्याप्त जैविक पदार्थ गोबर की खाद मिलाना चाहिए। प्रति एकड बुवाई के लिए बीज की मात्रा लगभग 2.5–3 किग्रा की मात्रा पर्याप्त होती है। इसकी खेती के समय कतार से कतार की दूरी 45 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 15 सेमी रखें। बुवाई के बाद सरसों की ADV 414 किस्म की फसल आमतौर पर 130-135 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है।
सरसों की ADV 414 किस्म की उपज
सरसों की ADV 414 किस्म की उपज बहुत अधिक होती है ये एक हाइब्रिड वैरायटी है। इसकी कीमत मार्केट में लगभग 6870 प्रति क्विंटल तक होती है एक एकड़ में सरसों की ADV 414 किस्म की खेती करने से औसत उपज 14 से 15 क्विंटल तक होती है। एक एकड़ में किसान भाई इसकी खेती से कम से कम 103050 (एक लाख तीन हज़ार पचास) रुपए की कमाई कर सकते है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद