इस फसल की खेती बहुत लाभदायक मानी जाती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत देखने को मिलती है तो आइये इसकी खेती के बारे में जानते है।
अलादीन की चिराग है ये फसल की खेती
इस फसल की खेती रबी सीजन में जरूर करना चाहिए ये एक महत्वपूर्ण तिलहनी और रेशेदार फसल है इसकी मांग बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। क्योकि इसका इस्तेमाल लड्डू, तेल, औषधि, कॉस्मेटिक जैसी कई चीजों को बनाने में होता है इसका तेल मार्केट में बहुत बिकता है। इसकी खेती अक्टूबर नवंबर के महीने में जरूर करना चाहिए। इस फसल की खेती में लागत भी कम आती है। हम बात कर रहे है तीसी की खेती की तीसी की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
तीसी की खेती
तीसी की खेती किसान व्यावसायिक रूप से कर सकते है। तीसी की खेती के लिए मिट्टी का चुनाव, खेत की तैयारी, बीज उपचार, बुवाई का सही समय, और उचित दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट या मध्यम काली मिट्टी में अच्छी होती है। बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करना चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालना चाहिए। एक हेक्टेयर में बुवाई के लिए लगभग 30-45 किलो बीज पर्याप्त होते है। बीजों को रोगों से बचाने के लिए थीरम या कार्बेन्डाजिम से उपचारित करना चाहिए फिर सुखाकर बुवाई करना चाहिए। इसकी खेती में कतार से कतार की दूरी 30 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी रखना चाहिए। बुवाई के बाद तीसी की फसल लगभग 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है।

कितनी होगी आमदनी
तीसी की खेती से किसानों को बहुत अच्छी कमाई देखने को मिलती है। तीसी ठंड के सीजन में मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है। एक हेक्टेयर में तीसी की खेती करने से लगभग 15 से 17 क्विंटल की पैदावार प्राप्त होती है। आप इसकी खेती से लाखों की कमाई कर सकते है। मार्केट में तीसी का भाव लगभग 7200 रुपए प्रति क्विंटल तक हो सकता है। तीसी की खेती के लिए उन्नत किस्म का चयन करना चाहिए। जिससे पैदावार भी अच्छी मिलती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद











