अक्टूबर में बुवाई के लिए बेस्ट है ये फसल, कम से कम लागत में होगा ज्यादा अधिक मुनाफा किसानों की हो जाएगी मौज, जाने नाम

On: Tuesday, September 23, 2025 10:00 AM
अक्टूबर में बुवाई के लिए बेस्ट है ये फसल, कम से कम लागत में होगा ज्यादा अधिक मुनाफा किसानों की हो जाएगी मौज, जाने नाम

ये फसल किसानों को कम लागत में अच्छी कमाई कराने का एक बेहतर जरिया है इसकी खेती में मेहनत और सिंचाई भी बहुत कम लगती है और ये मार्केट में बहुत डिमांडिंग भी होती है।

अक्टूबर में बुवाई के लिए बेस्ट है ये फसल

सरसों की बुवाई का सबसे उत्तम समय अक्टूबर का महीना होता है अगर किसान अक्टूबर में इसकी खेती करना चाहते है तो अभी से ही तैयारी शुरू कर दें जिससे समय पर बुवाई कर सकेंगे। सरसों की खेती के लिए आज हम आपको एक ऐसी वैरायटी के बारे में बता रहे है जो न सिर्फ ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है बल्कि मार्केट में ज्यादा कीमत पर बिकती भी है। इस किस्म में तेल की मात्रा 37-40% तक होती है। इस किस्म में तेल की अच्छी प्रतिशतता होने के कारण तेल उत्पादक किसानों के लिए ये किस्म विशेष लाभदायक है। सरसों की इस किस्म का नाम राज विजय सरसों-2 है। इसकी खेती मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के इलाकों में अच्छी तरह होती है।

राज विजय सरसों-2 किस्म

व्यावसायिक रूप से सरसों की खेती के लिए राज विजय सरसों-2 किस्म का चयन करना बहुत उत्तम साबित होता है इस किस्म की बुवाई अक्टूबर में करने पर अच्छे परिणाम मिलते है। इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और कार्बनिक पदार्थों से भरपूर मिट्टी सबसे उत्तम होती है। बुवाई से पहले खेत को जोतकर कर तैयार करना चाहिए और मिट्टी के पोषक तत्व बढ़ाने के लिए गोबर की पुरानी कम्पोस्ट खाद डालना चाहिए। इसकी खेती में करीब 2 से 3 सिंचाई की जाती है। बुवाई के बाद सरसों की राज विजय सरसों-2 किस्म की फसल लगभग 100 से 130 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

सरसों की राज विजय सरसों-2 किस्म की खेती से बहुत अच्छी कमाई देखने को मिलती है ये बाजार में करीब 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिकती है। एक हेक्टेयर में सरसों की राज विजय सरसों-2 किस्म की खेती करने से लगभग 22 से 25 क्विंटल तक उपज प्राप्त होती है। आप एक हेक्टेयर में इसकी खेती से करीब 1,50,000 रुपए तक की कमाई कर सकते है। इसकी गुणवत्ता अन्य किस्मों से बहुत अच्छी होती है।

यह भी पढ़िए इस फसल की खेती से किसानों की होगी चांदी ही चांदी, मुनाफा देख उड़ जायेंगे होश मार्केट में बिकेगी सालभर, जाने नाम