किसानों को मालामाल बना सकती है यह फसल, एनर्जी ड्रिंक में होता है इस बीज का इस्तेमाल, कीमत 1 हजार रु किलो से ज्यादा है

On: Wednesday, September 3, 2025 5:28 PM
चिया सीड्स का भाव और कमाई

किसान भाइयों, अगर किसी मुनाफे वाली फसल की जानकारी लेना चाहते हैं तो आने वाले समय में इस फसल की खेती कर सकते हैं। इसकी कीमत इस समय ₹1000 प्रति किलो से अधिक मिल रही है। बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और किसान इसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

मुनाफे वाली खेती

हर किसान मुनाफे वाली खेती करना चाहता है। आज आपको एक ऐसे सुपर फूड की खेती के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत है। कहा जाता है कि इस सुपर फूड को कम खर्च और कम पानी में उगाकर अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। यही कारण है कि इससे किसानों को तगड़ी कमाई होती है। इस समय यह उत्पाद एनर्जी ड्रिंक, सौंदर्य प्रसाधन और हेल्थ सप्लीमेंट में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, यहां चिया सीड्स (Chia Seeds) की बात हो रही है, जिसे सुपर फूड कहा जाता है।

चिया सीड्स की खेती कहां कर सकते हैं

चिया सीड्स की खेती कई राज्यों में आसानी से की जा सकती है। इनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र प्रमुख हैं। ध्यान रहे कि यह फसल पाले के प्रति संवेदनशील होती है। इसलिए जहां ज्यादा पाला पड़ता है, वहाँ इसकी खेती चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

चिया सीड्स की खेती में खाद और सिंचाई

चिया सीड्स की खेती के लिए आप जैविक खाद का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट या कंपोस्ट खाद डालना लाभकारी होता है। इसके अलावा एनपीके और यूरिया का प्रयोग भी किया जा सकता है। सिंचाई की बात करें तो एक सीजन में 3 से 4 बार सिंचाई पर्याप्त होती है। यह कम पानी वाली फसल है और इसमें ज्यादा रोग-बीमारी नहीं लगती। केवल बीच-बीच में कीट नियंत्रण करना आवश्यक है, जिससे फसल अच्छी मिल सके।

चिया सीड्स की खेती के लिए मिट्टी

खेत की अच्छी तैयारी करके चिया सीड्स के बीज छिटकवां विधि से बोए जा सकते हैं। इसके लिए एक हेक्टेयर में लगभग 3 से 4 किलो बीज लगता है। कुछ किसान 5 से 6 किलो बीज प्रति हेक्टेयर भी डालते हैं। इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। मिट्टी का pH मान 6 से 8.5 के बीच हो तो अच्छा होता है। इससे फसल बढ़िया होगी।

खेती में लगने वाला समय और उत्पादन

चिया सीड्स की फसल तैयार होने में लगभग 110 से 115 दिन लगते हैं। कुछ क्षेत्रों में यह अवधि 120 से 140 दिन भी हो सकती है। जब पौधे की बालियां सूख जाती हैं, तब कटाई की जाती है। उत्पादन की बात करें तो यह क्षेत्र और खेती की पद्धति पर निर्भर करता है। औसतन किसानों को 6 से 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन मिल सकता है।

चिया सीड्स का भाव और कमाई

चिया सीड्स की कीमत गुणवत्ता और बाजार पर निर्भर करती है। कुछ जगह इसका भाव ₹1000 प्रति किलो तक मिलता है, जबकि कई मंडियों में यह ₹15,000 से ₹19,000 प्रति क्विंटल तक बिकता है। अगर किसानों को एक एकड़ में 5 से 6 क्विंटल उत्पादन भी मिल जाता है तो वे 5 से ₹6 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। चिया सीड्स की बुवाई का अच्छा समय अक्टूबर माना जाता है। इसलिए किसान इस महीने इसकी खेती शुरू करके शानदार मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े- सितंबर में लगाएं यह छोटा रसदार फल, 1 एकड़ से 5 लाख रु की कमाई, 4 महीने में फसल हो जाती है तैयार, जानिए खेती का तरीका