इस पत्तेदार सब्जी की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है क्योकि इसकी डिमाडं चीन समेत देश विदेशों में भी खूब होती है तो चलिए जानते है कौन की फसल की खेती है।
45 दिनों में तैयार होती है चीन की ये सब्जी की खेती
आज हम आपको एक ऐसी पत्तेदार सब्जी की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा लाभकारी मानी जाती है क्योकि इसकी मांग मार्केट में बहुत ज्यादा अधिक होती है लोग इसे सलाद के रूप में सेवन करना बहुत पसंद करते है। ये सलाद के पत्तों की ही एक वैरायटी है ये कच्ची और पकी दोनों तरह से खाई जा सकती है किसान इसकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है तात्सोई की खेती की तात्सोई की खेती बहुत फायदेमंद होती है तो चलिए तात्सोई की खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

तात्सोई की खेती
अगर आप तात्सोई की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। इसकी खेती के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में जैविक खाद डालनी चाहिए। तात्सोई की खेती करने के लिए बीजों को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में बोना होता है बीजों को 1/4 से 1/2 इंच गहराई में और 1 इंच की दूरी पर बोना चाहिए। इसके बीज आपको बाजार में बीज भंडार की दुकान में मिल जाएंगे। ये ठंडे मौसम की सब्ज़ी है इसलिए इसे वसंत शरद ऋतु या सर्दियों के मौसम में बोया जा सकता है तात्सोई को धूप में उगाना चाहिए। बुआई के बाद इसकी फसल करीब 45 दिनों में तैयार हो जाती है।
लाखों में होगी कमाई
अगर आप तात्सोई की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बड़े-बड़े 5 स्टार जैसे होटलों में बहुत होती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है एक एकड़ में तात्सोई की खेती करने से लाखों रूपए की कमाई होती है। तात्सोई की कीमत और मांग दोनों ही बहुत ज्यादा मात्रा में होती है।