ना गोबर खाद, ना वर्मी कंपोस्ट यह सस्ती खाद एक मुट्ठी पौधों के लिए है वरदान, चार गुना अधिक मिलता है उत्पादन, जानिए नाम और इस्तेमाल का तरीका

On: Sunday, April 27, 2025 1:04 PM
सरसों के खली की खाद

अगर आप खेती या बागवानी करते हैं तो चलिए इस लेख के द्वारा आपको एक सस्ती खाद की जानकारी देने जा रहे हैं जो कीटनाशक का भी काम करेगी-

सस्ती खाद

खेती या बागवानी करने वाले लोग पौधों को पोषण देने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी गमले में या जमीन पर भी पेड़ पौधे लगाते हैं तो आपको इस खाद के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जैविक खाद का नाम लो तो ज्यादातर लोगों के मन में गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद का नाम आता है। लेकिन यह खाद भी लोगों को महंगी पड़ रही है, या मिल नहीं रही है तो ऐसे में सरसों की खली का इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं सरसों की खली में कौन से पोषक तत्व होते हैं, इस्तेमाल करने का तरीका क्या है।

इस खाद के फायदे

सरसों की खली का कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। पशुपालक पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए इसे खिलाते हैं, इसके अलावा बागवानी में भी सरसों के खली की खाद बनाकर इस्तेमाल की जाती है। यह एक सस्ता और शानदार विकल्प है। सरसों की खली में फास्फोरस, पोटाश, और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधे के विकास और उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं। सरसों की खली का इस्तेमाल कई तरह के पौधों में किया जाता है। यह खाद के साथ-साथ कीटनाशक का भी काम करता है इससे कीट नहीं लगते हैं।

यह भी पढ़े- फ्री में साल भर फूल चाहिए? तो इन 6 फूलों की कटिंग लगा लें, कभी नहीं होगी फूलों की कमी, सुंदरता के साथ महकता रहेगा घर

इस्तेमाल का तरीका

सरसों की खली एक गर्म प्राकृतिक खाद है। इसीलिए इसका इस्तेमाल पानी में भिगोकर किया जाता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल कम मात्रा में किया जाता है, अन्य मौसम के मुकाबले। सरसों की खली के इस्तेमाल की मात्रा की बात करें तो 100 ग्राम खली को 1 लीटर पानी में मिलाकर 2 से 3 दिन तक रखा जाता है। उसके बाद इस मिश्रण को 5 लीटर पानी में अच्छे से मिलाकर पौधों की मिट्टी में डाला जाता है। इसे आप महीने में एक बार दे सकते हैं, अच्छा रिजल्ट मिलेगा। लेकिन इसके लिए पहले मिट्टी की हल्की गुड़ाई कर ले उसके बाद सूखी मिट्टी में इस खाद को डालें।

यह भी पढ़े- मनी प्लांट होगा जंगल जैसा हरा-भरा-घना, रसोई में रखी इस चीज का घोल मिट्टी में डालें और ये 4 काम जरुर करें

Leave a Comment