गोभी की ये किस्म किसानों को बना देगी आम आदमी से आमीर, 5 स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट में भी है खूब डिमांड, जाने नाम

On: Friday, September 19, 2025 9:23 AM
गोभी की ये किस्म किसानों को बना देगी आम आदमी से आमीर, 5 स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट में भी है खूब डिमांड, जाने नाम

इस सब्जी की खेती किसानों के लिए बड़े मुनाफे का सौदा होती है क्योकि ये समान गोभी की तुलना मार्केट में अधिक महंगी और बहुत ज्यादा मात्रा में बिकती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में समझते है।

गोभी की ये किस्म बना देगी आम आदमी से आमीर

ब्रोकली की खेती व्यावसायिक रूप से की जाती है। ब्रोकली की खेती के लिए आज हम आपको एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बाजार में बहुत ज्यादा महंगी बिकती है ये किस्म अपने आकर्षक बैंगनी रंग के सिरों और और तनों के साथ-साथ अपनी उच्च एंथोसायनिन सामग्री और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। जो इसे पारंपरिक ब्रोकली से मीठा, स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाती है इसका उपयोग कई व्यंजनों को विभिन्न प्रकार से बनाने के लिए किया जाता है। ब्रोकली की इस किस्म का नाम पर्पल मैजिक है। इसकी खेती किसानों को जरूर करना चाहिए।

ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म

ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म की खेती करना बहुत आसान होता है बस इसकी खेती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी होना चाहिए। ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म की खेती के लिए ठंडी जलवायु सबसे आदर्श होती है। इसकी खेती का उचित समय सितंबर मध्य से फरवरी तक होता है इसकी खेती उचित जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी में करना चाहिए। इसके पौध को पहले नर्सरी में बीज से तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपा जाता है। इसकी खेती गोबर की कम्पोस्ट खाद का प्रयोग करना चाहिए और ऑर्गेनिक कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए बुवाई के बाद ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म की फसल लगभग 90 दिनों में तैयार हो जाती है।

जाने उत्पादन क्षमता

ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म की उत्पादन क्षमता बहुत अधिक होती है ये मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है एक हेक्टेयर में ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म की खेती करने से लगभग 150-200 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है एक हेक्टेयर में आप इसकी खेती से 5 से 8 लाख रुपए की कमाई कर सकते है। ब्रोकली की पर्पल मैजिक किस्म की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है।

यह भी पढ़े इस फसल को उगाओ 10 साल तक लाभ कमाओं, मार्केट में बहुत डिमांड कॉस्मेटिक में खूब है खूब उपयोग लागत भी कम, जानिए नाम