आज हम आपको एक ऐसी नस्ल की गाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका पालन पशुपालकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा इतना ही नहीं इसका दूध इतना पौष्टिक और औषधिय गुणों से भरपूर होता है कि इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। इस नस्ल की गाय का पालन केवल भारत देश में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी किया जाता है। इतना ही नहीं इस नस्ल की गाय की कीमत बाकी नस्लों के मुकाबले बहुत ज्यादा होती है।
इस गाय का नाम गिर गाय हैं। गिर गाय का पालन अधिकतर लोग दूध के लिए करते हैं क्योंकि यह गाय दूध देने के मामले में सबसे अव्वल है। इस गाय का पालन करना भी बहुत ही आसान होता है। आइए इस नस्ल की गाय के पालन के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।
दूध के फायदे
इस नस्ल की गाय के दूध में कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं साथ ही इसके दूध में ए2 बीटा – केसिंग प्रोटीन मिलता है साथ ही आपको बता दे की अन्य गायों के दूध में आपको ए1 प्रोटीन मिलता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और बहुत ही आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही इस दूध में आपको कैल्शियम के साथ फास्फोरस और वसा और पोटेशियम देखने को मिलता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़े: ग्वार के भाव में हुई आज तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी, सातवे आसमान गए भाव, जाने आज के वर्तमान भाव
गाय पालन का तरीका
इस गाय का पालन करना बहुत ही आसान होता है क्योंकि यह जलवायु और वातावरण के हिसाब से ढलने में बहुत अच्छी मानी जाती है। साथ ही इसको पालने के लिए कुछ खास देखभाल नहीं करनी होती है। इतना ही नहीं इस गाय को कंक्रीट के फर्ज की जगह साधारण मिट्टी के फर्श पर भी आराम से रखा जा सकता है। इस गाय को किसी प्रकार की मौसमी बीमारियां नहीं होती है। इस प्रकार इस गाय को पालना बहुत ही आसान होता है।
गाय की पहचान
इस गाय की पहचान करना बहुत ही आसान माना जाता है क्योंकि आपको बता दे कि यह गाय मध्यम आकार की पाई जाती है। साथ इस गाय की पूछ लंबी और माथा पीछे की ओर झुका हुआ होता है। इतना ही नहीं इसके सिंह मुड़े हुए होते और शरीर पर धब्बे बने हुए होते हैं। इन सब चीजों को देखकर आप बहुत ही आसानी से गिर गाय की पहचान कर सकते हैं।
दूध की मार्केट में डिमांड और कीमत
इस गाय के दूध की मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड होती है। इतना ही नहीं इस गाय का दूध दुनिया भर में प्रचलित है। आपको बता दे कि यह गाय रोजाना 10 से 12 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। इसकी कीमत भी अच्छी खासी मिलती है कई जिलों में तो इसको 100 से 120 रुपए प्रति लीटर मार्केट में बेचा जाता है।
यह भी पढ़े: प्याज के भाव में जबरदस्त तेजी आई वही लहसुन के रेट में आई गिरावट, जाने कितना चल रहा आज का भाव