इस पौधे की खेती किसानों की किस्मत बदल सकती है इसकी मांग बाजार में बहुत होती है क्योकि इसकी पत्ती का उपयोग कई महंगे महंगे प्रोडक्ट बनाने के लिए किया जाता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसकी खेती के बारे में समझते है।
किसानों को लखपति बनाएगा ये पौधा
आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे है जिसके आगे शकर की मिठास भी फीकी है इसकी पत्तियां शुगर फ्री और कैलोरी फ्री होने के कारण डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान होती है। इसका सेवन शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसकी पत्तियाँ प्राकृतिक रूप से मीठी होती हैं और इनमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसकी पत्तियाँ सामान्य चीनी से 20–30 गुना और इसका अर्क 200–300 गुना तक मीठा होता है। इसलिए इसकी मांग बाजार में बहुत होती है हम बात कर रहे है स्टीविया की खेती की स्टीविया की खेती व्यावसायिक खेती के लिए बहुत आदर्श होती है।

स्टीविया की खेती
स्टीविया की खेती किसान व्यावसायिक रूप से कर सकते है। स्टीविया की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी, अच्छी जल निकासी 5.0-7.5 के बीच pH मान वाली मिट्टी सबसे उत्तम होती है। इसके पौधे आपको मार्केट में पौधों की नर्सरी में आसानी से मिल जायेंगे। स्टीविया के पौधे को कलम से तैयार किया जाता है और नर्सरी में तैयार होने के बाद खेतों में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में सिंचाई ड्रिप या फव्वारा विधि से करना चाहिए। इसकी खेती में मेड़ों के बीच 40 सेंटीमीटर और पौधों के बीच 15 सेंटीमीटर की दूरी रखना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए रोपाई के बाद स्टीविया की पत्तियों की पहली कटाई 3 से 4 महीने में की जाती है। जिसके बाद हर 50 से 90 दिनों के अंतराल पर और कटाई की जा सकती है।
कितनी होगी कमाई
स्टीविया की खेती से बहुत जबरदत्स ताबड़तोड़ कमाई होती है इसका पौधा एकबार लगाने के बाद लगभग 4-5 साल तक उत्पादन देता है। एक एकड़ में स्टीविया की खेती करने से लगभग 25 से 30 क्विटल सूखी पत्तियों का उत्पादन होता है। मार्केट में स्टीविया की पत्तियों का भाव 250 से 500 रुपए प्रति किलो तक होता है। आप इसकी खेती से 8 से 10 लाख रुपए की कमाई कर सकते है। स्टीविया की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद