PM किसान योजना से किसानों को ₹2000 मिलते हैं, लेकिन कुछ किसानों को इस 21वीं किस्त में ₹4000 मिलेंगे, तो आईए जानते हैं पूरा मामला क्या है-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
PM किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को ₹6000 हर साल मिलते हैं। यह योजना किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए चलाई जा रही है। जिससे किसान खाद, बीज जैसी जरूरत को समय पर पूरा कर सकें। जिसमें रबी सीजन के मौके पर किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त मिलने जा रही है।
जी हां 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना के 21वीं किस्त किसानों को मिलेगी। जिसमें अधिकतर किसानों को तो 2000 ही रुपए मिलेंगे। लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते में PM किसान योजना के तहत ₹4000 आएंगे तो, आइये उनके बारे में जानते हैं।
किन किसानों के खाते में आएंगे ₹4000
PM किसान योजना के तहत कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज भी किसानों को जमा करने पड़ते हैं। जिसमें कई किसानों ने गलत दस्तावेज जमा किए थे, या वह पात्रता नहीं रखते थे फिर भी योजना का फायदा उठा रहे थे। जिसमें सरकार ने जांच शुरू की, ताकि पात्र किसान इस योजना का फायदा उठा सके जो भी दस्तावेज गलत जमा है वह सही हो सके। जिसमें कई किसान अपात्र पाए गए।
जिनका नाम भी हटाया गया। इस जांच के दौरान जिन किसानों के गलत दस्तावेज जमा किये उन्हें सुधार का मौका मिला। ऐसे में किसानों की 20 वीं किस्त रोक दी गई थी। जिसमें अब उन किसानों को इस बार 21वीं किस्त में दोनों किस्तों का पैसा एक साथ दिया जाएगा। यानी की 2000 + 2000 कुल मिलाकर ₹4000 किसानों को मिलेंगे।
यानी कि दो किस्तों का पैसा कुछ किसानों के खाते में आएगा। जिनके 20वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची थी अगर वह पात्र पाए जाते हैं तो वह इस योजना का फायदा अभी भी उठा सकेंगे। इसलिए जिन किसानों ने पिछली किस्त में किसी त्रुटि दस्तावेज या भूमि विवरण में गलती के कारण लाभ नहीं उठा पाए थे उन्हें अब यह राशि मिल जाएगी। इसलिए जिन किसानों का पैसा नहीं आता है उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। तथा आधार, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड को सही तरीके से लिंक करना चाहिए। सभी विवरण सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करना चाहिए। जिससे योजना का फायदा उन्हें मिलता रहे।
पीएम किसान योजना से किन किसानों का नाम कटा
पीएम किसान योजना के तहत परिवार के एक सदस्य को फायदा दिया जाता है। जिसमें कई लाभार्थी परिवार में एक साथ दो लोग फायदा उठा रहे थे। ऐसे में किसी एक का नाम काटा जा रहा है। हाल ही में जो रिपोर्ट जारी हुई है उसमें 29 लाख से ज्यादा संदिग्ध मामले पाए गए। जिसमें पति और पत्नी दोनों पीएम किसान योजना का फायदा उठा रहे थे ऐसे में 94% मामले गड़बड़ थे।
जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के अधिक किसान इस तरह से अपात्र पाए गए और उनका नाम भी हटाया गया है और कुछ किसानों के दस्तावेज गलत है। जिसे उन्होंने सुधार है, और रिकॉर्ड में सुधार पाया गया है, तो दोबारा से उनका नाम जोड़ा गया है, और उन्हें दो किस्तों का पैसा एक साथ ₹4000 मिल रहा है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










