ब्रॉकली की खेती से कम समय में किसान बहुत ज्यादा जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है। इसकी खेती के लिए उन्नत किस्मों का चयन करना बहुत जरुरी कार्य होता है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म लगाना चाहिए।
ब्रॉकली की ये किस्में बाजार में मचाएगी धूम
ब्रॉकली की खेती किसानों को जरूर करना चाहिए ये गोभी से ज्यादा मुनाफा कराने वाली होती है इसकी खेती में ज्यादा दिन, लागत, मेहनत भी नहीं आती है। बस इसकी खेती में सबसे महत्वपूर्ण काम ये है की ब्रॉकली की अच्छी किस्म का चयन करना जरुरी होता है जिससे उच्च गुणवत्ता वाला उत्पादन प्राप्त होता है। और मार्केट में रेट भी अच्छा मिलता है। आज हम आपको ब्रॉकली की कुछ खास किस्मों के बारे में बता रहे है जो खेती के लिए बहुत आदर्श होती है।
ब्रॉकली की ताहो आरजेड एफ1
अगर आप ब्रॉकली की खेती करना चाहते है तो आप ब्रॉकली की ताहो आरजेड एफ1 किस्म का चयन कर सकते है ये किस्म ताजे मार्केट के लिए आदर्श होती है। इस किस्म के छोटे से मध्यम दाने, चमकदार गहरे हरे रंग के होते है जो इसे मार्केट में आकर्षक बनाते है और अच्छी कीमत दिलाते है ये किस्म विभिन्न रोगों के प्रति प्रतिरोधक होती है। ब्रॉकली की ताहो आरजेड एफ1 किस्म आमतौर पर रोपाई के बाद 65-75 दिनों में तैयार हो जाती है।

पूसा ब्रोकली 1
सितंबर के माह में आप पूसा ब्रोकली 1 किस्म की खेती कर सकते है ये एक उन्नत किस्म है ये किस्म मुख्य रूप से अपनी उच्च पोषण क्षमता के लिए जानी जाती है इसे किचन गार्डनिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है। ब्रोकली की पूसा ब्रोकली 1 किस्म को ठंडी परिस्थितियों में उगाना सबसे अच्छा होता है इसकी खेती के लिए उचित जल निकास वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे उत्तम होती है। एक हेक्टेयर में पूसा ब्रोकली 1 किस्म की खेती करने से लगभग 15ट न की उपज हो सकती है। आप इसकी खेती से लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते है ये किस्म बुवाई के लगभग 70 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद